{"_id":"691090f886aa009ac104226c","slug":"gorakhpur-resident-praveen-shastri-received-death-threats-similar-to-the-one-faced-by-mp-ravi-kishan-2025-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP:'सांसद रवि किशन को समझा दो..कोई बचा नहीं पाएगा', अब प्रवीण शास्त्री के फोन पर आई जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP:'सांसद रवि किशन को समझा दो..कोई बचा नहीं पाएगा', अब प्रवीण शास्त्री के फोन पर आई जान से मारने की धमकी
Sun, 09 Nov 2025 06:33 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:33 PM IST
सार
प्रवीण शास्त्री ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे बिहार के एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने अपशब्दों के साथ धमकी देते हुए कहा कि अबकी बार मोदी-योगी सब चले जाएंगे, अपने सांसद को समझा दो, कोई प्रशासन तुम्हें नहीं बचा पाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
सांसद रवि किशन के बाद अब गौतम विहार विस्तार कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण शास्त्री को बिहार से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। यही नहीं, कॉल करने वाले ने सांसद को भी जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी भरा कॉल बुधवार रात उस समय आया जब प्रवीण शास्त्री देवरिया से एक कार्यक्रम कर लौट रहे थे।
घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। फिलहाल रामगढ़ताल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रवीण शास्त्री ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे बिहार के एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने अपशब्दों के साथ धमकी देते हुए कहा कि अबकी बार मोदी-योगी सब चले जाएंगे, अपने सांसद को समझा दो, कोई प्रशासन तुम्हें नहीं बचा पाएगा।
यह तो सिर्फ ट्रेलर है। आरोप है कि धमकी देने के बाद उसने गाली-गलौज करते हुए फोन काट दिया। प्रवीण शास्त्री के मुताबिक, इस धमकी के बाद वे बेहद भयभीत हैं। उन्होंने धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर अज्ञात नंबर से कॉल आया और कहा गया कि देख लेंगे तुम्हें। लगातार धमकी मिलने से उनका परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। प्राप्त साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी