{"_id":"60e9bda9955ff9473f5c59d8","slug":"gorakhpur-region-block-pramukh-chunav-2021-election-results-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Block Pramukh Chunav: गोरखपुर क्षेत्र के 107 ब्लॉकों में भाजपा की सरकार, साइकिल की रफ्तार धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Block Pramukh Chunav: गोरखपुर क्षेत्र के 107 ब्लॉकों में भाजपा की सरकार, साइकिल की रफ्तार धीमी
Sat, 10 Jul 2021 09:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Jul 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
सपा व भाजपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के 10 जिलों के 107 ब्लॉकों का चुनाव जीत लिया है। गोरखपुर में सपा, बसपा या फिर कांग्रेस समर्थकों का खाता तक नहीं खुला है। दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। वह भी भाजपा के बागी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भी साइकिल तेज रफ्तार से नहीं चल सकी है। आजमगढ़ व लालगंज क्षेत्र में भाजपा को जहां 13 ब्लॉकों में जीत मिली है, वहीं सपा समर्थक तीन ब्लॉकों का चुनाव जीतने में सफल हो सके हैं। छह ब्लॉकों का चुनाव निर्दलीय व बागियों ने जीता है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के अंतिम परिणामों के साथ ही भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारी उत्साहित हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई दी। साथ ही कहा है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन एतिहासिक है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से संभव हो सका है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों के 147 में से 136 ब्लॉकों से भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इसमें से 60 का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। शनिवार को चुनाव के बाद जो नतीजे आए, उसमें 47 और सीटों पर जीत मिली है। इस लिहाज से 107 ब्लॉकों में भाजपा की सरकार बन गई है।
ये हैं गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के आंकड़े
इन जिलों में सपा 17, कांग्रेस एक और बसपा एक ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत सकी है। 20 बागी व निर्दलियों ने चुनाव जीता है। इसका मतलब है कि विपक्षी की राजनीति पर निर्दलीय या फिर बागी भी भारी है।
जिला भाजपा सपा समर्थक कांग्रेस समर्थक बसपा समर्थक निर्दलीय/बागी
गोरखपुर 18 0 0 0 2
महराजगंज 10 1 0 0 1
कुशीनगर 12 2 0 0 0
देवरिया 12 1 0 0 1
संतकबीरनगर 6 1 0 0 2
सिद्धार्थनगर 10 2 1 0 1
बस्ती 12 1 0 0 1
आजमगढ़ 13 3 0 0 6
मऊ 5 1 0 0 3
बलिया 9 4 0 1 3
स्रोत- भाजपा का क्षेत्रीय आईटी सेल
भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत हुई है। जिला पंचायत के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जबरदस्त जीत विकास को समर्पित है। यह जीत जनमानस की तरफ से मोदी और योगी की विकास परक नीतियों पर मुहर है।
जिला भाजपा सपा समर्थक कांग्रेस समर्थक बसपा समर्थक निर्दलीय/बागी
गोरखपुर 18 0 0 0 2
महराजगंज 10 1 0 0 1
कुशीनगर 12 2 0 0 0
देवरिया 12 1 0 0 1
संतकबीरनगर 6 1 0 0 2
सिद्धार्थनगर 10 2 1 0 1
बस्ती 12 1 0 0 1
आजमगढ़ 13 3 0 0 6
मऊ 5 1 0 0 3
बलिया 9 4 0 1 3
स्रोत- भाजपा का क्षेत्रीय आईटी सेल
भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत हुई है। जिला पंचायत के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जबरदस्त जीत विकास को समर्पित है। यह जीत जनमानस की तरफ से मोदी और योगी की विकास परक नीतियों पर मुहर है।