फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur ranked second in the state in health dashboard ranking

Gorakhpur News: हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर को सूबे में दूसरा स्थान

Sat, 03 Jun 2023 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur ranked second in the state in health dashboard ranking
फोटो-
विज्ञापन

---------
0.78 के कंपोजिट स्कोर के साथ हासिल की उपलब्धि

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में गोरखपुर जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। यह रैंकिंग अप्रैल माह के प्रदर्शन के आधार पर हासिल हुई है। जिले को 0.78 कंपोजिट स्कोर मिला है। बेहतर प्रदर्शन के लिए सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने स्वास्थ्यकर्मियों और प्रोग्राम मैनेजर्स को बधाई दी है।
सीएमओ ने बताया कि गर्भवती की प्रसव पूर्व चार जांच, हीमोग्लोबिन की जांच, संस्थागत प्रसव की दर, सी सेक्शन संस्थागत प्रसव दर, स्टिल बर्थ रेशियो, नवजात शिशु गृह भ्रमण, पूर्ण प्रतिरक्षण, टीबी नोटिफिकेशन दर, एचआईवी के गर्भवती की स्क्रीनिंग, प्रति आशा इंसेंटिव जैसे कुल 15 सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन की वजह से यह रैंकिंग मिली है। सीएमओ ने जिले के सभी अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि गुणवत्तापूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखें और प्रयास करें कि जिले को प्रथम रैंक मिल सके। बताया कि रैंक दिलाने में डॉ. नंद कुमार, डीपीएम पंकज आनंद, डीडीएम पवन गुप्ता, डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

-----
इन ब्लॉक का प्रदर्शन बेहतर
डीपीएम पंकज आनंद ने बताया कि इस बार की रैंकिंग में पिपराईच, बड़हलगंज, पाली, पिपरौली, चरगांवा, खजनी और भटहट का विशेष योगदान रहा है। अन्य ब्लॉक को भी इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अब तक की रैंकिंग
फरवरी 2021, अगस्त 2021 और जनवरी 2022 में जिले को प्रथम स्थान मिला
दिसम्बर 2021 में तीसरा और मार्च 2022 में दूसरा स्थान मिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed