फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur railway station will be developed as city center

खुशखबर: सिटी सेंटर के रूप में विकसित होगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन, मिलेगी ये खास सुविधाएं

Thu, 29 Sep 2022 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Sep 2022 11:12 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि योजना के मुताबिक पर रूफ प्लाजा, फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने के स्थान, स्थानीय उत्पाद के लिये स्थान की सुविधा दी जाएगी। शहर के दोनों हिस्सों को स्टेशन जोड़ेंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur railway station will be developed as city center
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के 199 रेलवे स्टेशनों के विकास से संबंधित मसौदे पर बुधवार को केंद्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में मुहर लग गई, इसमें गोरखपुर समेत पूर्वोत्तर रेलवे के पांच स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर ग्रीन बिल्डिंग की तकनीकी व दिव्यांग फ्रेंडली सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे में गोमतीनगर स्टेशन पर काम शुरू हो चुका है, जबकि छपरा व गोंडा स्टेशन को विकसित करने के लिए टेंडर फाइनल हो गया है। गोरखपुर के लिए एजेंसी नामित करने की प्रक्रिया चल रही है, जो स्टेशन की डिजाइन करेगी। योजना के मुताबिक सभी स्टेशनों को आगामी 40 से 60 वर्षों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। नागरिकों के लिए सिटी सेंटर के रूप में स्टेशन होंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अनाथ आश्रम की आड़ में बेचे जा रहा थे बच्चे, अपने ही बुने जाल में फंस कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि योजना के मुताबिक पर रूफ प्लाजा, फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने के स्थान, स्थानीय उत्पाद के लिये स्थान की सुविधा दी जाएगी। शहर के दोनों हिस्सों को स्टेशन जोड़ेंगे। यातायात की व्यवस्था प्रत्येक मास्टर प्लान में की गई है। यातायात के दूसरे मोड में मेट्रो, बस के लिए स्टेशन परिसर में स्थान दिया जाएगा।

स्टेशन पर ये सुविधाएं होंगी
आईकोनिक स्टेशन बिल्डिंग, ज्यादा जगह वाला रूफ प्लाजा, दुकानों के लिए स्थान, कैफेटेरिया, रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ स्टेशन बिल्डिंग, अच्छी डिजाइन, पर्याप्त पार्किंग सुविधा, कवर्ड प्लेटफॉर्म, दिव्यांगों के लिए सुविधा, लिफ्ट, एस्केलेटर, ट्रेवेलेटर, सीसीटीवी, ग्रीन बिल्डिंग के तहत सोलर एनर्जी, जल संरक्षण व री-साईकिलिंग तथा पेड़ों से आच्छादित प्लेटफार्मों का पुनर्विकास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed