फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Press Club Elections Markandey Mani became President Bhupendra elected General Secretary

गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: अध्यक्ष बने मारकंडेय मणि, महामंत्री चुने गए भूपेंद्र

Wed, 11 Oct 2023 12:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Oct 2023 12:19 PM IST
सार

तीन घंटे की गणना के बाद मारकंडेय मणि अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। मारकंडेय मणि को कुल 231 वोट मिले। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीतेश मिश्र को दो वोट से हराया। गणना में रीतेश को कुल 229 वोट मिले।
 

विज्ञापन
Gorakhpur Press Club Elections Markandey Mani became President Bhupendra elected General Secretary
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव में मारकंडेय मणि त्रिपाठी अध्यक्ष बने। जबकि भूपेंद्र द्विवेदी महामंत्री चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर कुंदन उपाध्याय, शाकंभ शिवे त्रिपाठी संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा और हरेंद्र दुबे पुस्तकालय मंत्री चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के पद पर दुर्गेश यादव, राजीव पांडेय और नीरज श्रीवास्तव निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव के लिए कुल 712 मतदाताओं की सूची जारी हुई थी। मंगलवार को प्रेस क्लब भवन में हुए चुनाव में 554 लोगों ने मतदान किया। सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चली। इसके बाद चार बजे से मतगणना हुई। तीन घंटे की गणना के बाद मारकंडेय मणि अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। मारकंडेय मणि को कुल 231 वोट मिले। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीतेश मिश्र को दो वोट से हराया। गणना में रीतेश को कुल 229 वोट मिले।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर कुंदन उपाध्याय को 334 जबकि धनेश कुमार को 119 वोट मिले। महामंत्री पद पर भूपेंद्र द्विवेदी को 298 वोट मिले। मनोज यादव को 256 मत मिले। चुनाव अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। मारकंडेय मणि तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय अभिभावक सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पत्रकाराें के हित में वरिष्ठों की सलाह से रचनात्मक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed