फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Posters put on homes of people from other states wrote stay away these fourteen days

गोरखपुरः दूसरे राज्यों से आए लोगों के घर पर लगाए पोस्टर, लिखा- 14 दिन रहे इन लोगों से दूर

Thu, 26 Mar 2020 10:21 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 26 Mar 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Posters put on homes of people from other states wrote stay away these fourteen days
घर के बाहर लगाए गए पोस्टर - फोटो : amar ujala

विदेश और मुंबई सहित केरल, दिल्ली और पुणे से आने वाले लोगों के हाथों पर होम क्वारंटाइन के ठप्पे और पोस्टर से उनकी पहचान कराई जा रही है। एहतियात के तौर पर यह कदम स्वास्थ्य महकमा इसलिए उठा रहा है कि जिससे होम क्वारंटाइन किया हुआ व्यक्ति बाहर न घूम सके। अगर ऐसा व्यक्ति करता है तो उसे मोहल्ले के लोग जागरूक करते हुए घरों में रहने की सलाह दें। कोरोना वायरस का खौफ अब लोगों के जेहन में छा चुका है। 

विज्ञापन


पूरे देश में रहेगा 14 अप्रैल तक लॉकडाउन
देश में बढ़ते मरीजों की संख्या और पूरा देश लॉकडाउन होना इस बात संकेत है कि स्थिति भयावह होने वाली है। ऐसे में वायरस के बढ़ते को तभी रोका जा सकता है कि जब लोग खुद इसे लेकर सचेत रहेंगे। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग विदेश, मुंबई, पुणे, केरल, चेन्नई जैसे राज्यों से आने वालों पर विशेष निगाह रखते हुए उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। 
विज्ञापन


इसके लिए आशा सहित एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया भी गया है। कोई चूक न होने पाए लिहाजा अब विभाग की ओर से ऐसे लोगों के घरों पर होम क्वारंटाइन के पोस्टर लग रहे है। पोस्टर में व्यक्ति का नाम और उसके परिवार का नाम दर्ज करते हुए यह बताया जा रहा है कि यह परिवार होम क्वारंटाइन में है। ऐसे परिवार घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। अगर कोई दिक्कत हो तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों में लगे ठप्पे दिलाएंगे घर रहने की याद
अगर कोई होम क्वारंटाइन से निकलकर मोहल्ले में घूमता हुआ दिखाई दिया तो ऐसे लोगों के हाथों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब होम क्वारंटाइन का ठप्पा लगाया जा रहा है। यह ठप्पा देखने के बाद मोहल्ले के लोग भी उन्हें यह सलाह दें सकेंगे कि घर पर ही रहें। अगर ऐसे लोग नहीं मानते है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए घरों पर रहने की सलाह देगी। न मानने पर कार्रवाई तक करने को कहा गया है। जिला अस्पताल सहित एयरपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह ठप्पा लगाया जा रहा है।

256 मरीजों में 20 को होम क्वारंटीन

कोरोना वायरस की दहशत का असर ऐसा है कि मुंबई, केरल, पुणे और दिल्ली से आने वाले लोग खुद ही जांच कराने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में बुधवार को फ्लू कॉर्नर ओपीडी में 256 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई।

इनमें 19 ऐसे मरीज थे, जो हाल में ही मुंबई, केरल, पुणे और दिल्ली से लौटे थे। इसके अलावा एक मरीज विदेश से आया था। जांच के दौरान किसी में भी कोरोना का संक्रमण नहीं मिला। इसके बाद भी डॉक्टरों ने 20 को होम क्वारंटीन की सलाह देते हुए हाथों पर मुहर लगाई है।

जिला अस्पताल में मौजूदा समय में केवल सर्दी, जुकाम और बुखार की ओपीडी चल रही है। इसके लिए चार फिजिशियन और फार्मासिस्ट लगाए गए हैं। फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के अलावा नगर निगम के चलने वाले संक्रामक अस्पताल में फ्लू कॉर्नर की ओपीडी चल रही है।

इसमें ऐसे मरीज आ रहे हैं, जो सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। इनको दवा के साथ-साथ कोरोना वायरस से बचने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ एके सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में भीड़ कम हो रही है। केवल फ्लू कॉर्नर की ओपीडी में मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed