{"_id":"60c8762f8ebc3e32cd7427b5","slug":"gorakhpur-police-went-to-muzaffarpur-in-search-of-kidnapped-child-from-raptisagar-express-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: राप्तीसागर एक्सप्रेस से अगवा बच्चे की तलाश में मुजफ्फरपुर गई पुलिस, सीसी टीवी कैमरों की जांच में नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: राप्तीसागर एक्सप्रेस से अगवा बच्चे की तलाश में मुजफ्फरपुर गई पुलिस, सीसी टीवी कैमरों की जांच में नहीं मिला सुराग
Tue, 15 Jun 2021 03:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Jun 2021 03:13 PM IST
सार
गोरखपुर और देवरिया रेलवे स्टेशन के सीसी टीवी कैमरों की जांच में नहीं मिला सुराग। पीड़ित परिवार से आरोपित महिला का हुलिया पूछकर स्केच तैयार कराएगी जीआरपी।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार से राप्तीसागर एक्सप्रेस पर सवार हुए एक परिवार के चार साल के बच्चे को अगवा किए जाने के आरोपियों की तलाश में जीआरपी मुजफ्फरपुर रवाना हो गई है। गोरखपुर और देवरिया रेलवे स्टेशन पर लगे सीसी टीवी कैमरे और अन्य स्रोतों की जांच में पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग पाया है। आरोपित महिला के मुजफ्फरपुर में ट्रेन में बैठने की जानकारी मिलने पर टीम रवाना कर दी गई है। उधर, पुलिस आरोपी महिला की पहचान के लिए स्केच तैयार कराने की तैयारी भी कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के मधुबनी के गोरहर, पारा गांव निवासी बिट्टू ठाकुर सात जून को पत्नी छोटी देवी, चार साल के बेटे अंकुश व दो साल की बेटी आयुषी व रिश्तेदारों के साथ राप्तीसागर एक्सप्रेस से केरल जा रहे थे। समस्तीपुर में ये लोग ट्रेन के एस 11 कोच में सीट नंबर नौ, 11 और 12 पर बैठे थे।
मुजफ्फरपुर स्टेशन पर एक महिला सीट नंबर 11 पर आकर बैठ गई। इसी सीट पर बिट्टू के दोनों बच्चे अपने मौसा रामसेवक के साथ सोए थे। आठ जून की सुबह ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर महिला अंकुश को अगवा कर ट्रेन से उतर गई। खोजबीन के बाद परिवार वालों ने 10 जून को गोरखपुर जीआरपी थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
अपहरण का केस दर्ज करने के बाद गोरखपुर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के साथ ही परिसर से बाहर होटल व रेस्टोरेंट में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखा। लेकिन आरोपी महिला व अगवा किया बच्चा कहीं नहीं दिखा। बस स्टेशन पर भी पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक ने छानबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
गोरखपुर थाना प्रभारी जीआरपी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। जांच में महिला के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने की जानकारी मिली है। सोमवार को थाने के एक दारोगा व दो सिपाहियों को जांच करने के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया, जल्द ही बच्चे को बरामद कर आरोपा को पकड़ लिया जाएगा।