फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur police prepared against patient mafia, big action will be taken soon

Gorakhpur News: मरीज माफिया- फरार अस्पताल संचालिका समेत दो भगोड़ा घोषित, जल्द ही होगी ये बड़ी कार्रवाई

Mon, 15 Apr 2024 09:11 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 09:11 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर में पैडलेगंज के ईशु अस्पताल में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मरीज लाकर बिना डॉक्टर के इलाज करने के मामले में फरार चल रही संचालिका समेत दो आरोपियों को पुलिस ने भगोड़ा घोषित करा दिया है। पुलिस की रिपोर्ट में कोर्ट से संचालिका व जेल भेजे गए प्रधान की पत्नी रेनू और अजय के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब नहीं पकड़े गए तो इनाम घोषित कर संपत्ति को कुर्क कराने की प्रक्रिया की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मरीजों को बरगला कर ईशु अस्पताल में लाने का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भिजवाया था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो मेडिकल कॉलेज के सामने यूनिवर्सल हॉस्पिटल में भी इसी तरह का मामला सामने आया। इस मामले में भी आठ आरोपी जेल भिजवाए गए थे। इस मामले में नितिन यादव की पत्नी रेनू यादव समेत दो आरोपी अब भी फरार है। पुलिस इनकी तलाश में कई बार दबिश भी दे चुकी है, लेकिन अभी पकड़ में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि पुलिस ने अब इन्हें भगोड़ा घोषित करा दिया है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को दी, जिसके आधार पर इनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। इसके बाद ही इनाम की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

यह हुआ था
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को बरगला कर ईशु अस्पताल में लाया गया था, यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद ही सीएमओ की टीम ने जांच की और पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर सात आरोपियों को जेल भिजवाया।

दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। इसके बाद ही वसुंधरा अस्पताल में भी इस तरह का मामला सामने आने पर उसे सील कर दिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में एनबीडब्ल्यू हासिल कर लिया है।


एसपी सिटी कृष्णा बिश्नोई रामगढ़ताल थाने में दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed