{"_id":"68661689381cc92d6100645b","slug":"gorakhpur-police-encounter-with-robbery-accused-shot-in-leg-mangalsutra-earring-and-pistol-recovered-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लूट के आरोपी संग पुलिस की मुठभेड़, घायल- मंगलसूत्र, बाली और तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लूट के आरोपी संग पुलिस की मुठभेड़, घायल- मंगलसूत्र, बाली और तमंचा बरामद
Thu, 03 Jul 2025 11:05 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:05 AM IST
सार
शाहपुर के जटेपुर उत्तरी मोहल्ले में कुछ दिनों पहले बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात हो गई थी। घर के सामने टहलते समय बाइक सवार बदमाश ने पहले धक्का देकर गिरा दिया। जब तक कुछ समझ पाती गले से सोने की चेन व कान की बाली जबरदस्ती खींच ली।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल लूट के आरोपी संग पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहपुर पुलिस ने बुधवार की रात नवल्स एकेडमी के पास मुठभेड़ में लूट के आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। शाहपुर और चिलुआताल इलाके में लूट की घटना में वह वांछित था। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। बचाव में पुलिस टीम ने फायरिंग की। आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से लूट का मंगलसूत्र, कान की बाली और तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के जटेपुर उत्तरी मोहल्ले में कुछ दिनों पहले बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात हो गई थी। घर के सामने टहलते समय बाइक सवार बदमाश ने पहले धक्का देकर गिरा दिया। जब तक कुछ समझ पाती गले से सोने की चेन व कान की बाली जबरदस्ती खींच ली। भागते वक्त उसने महिला को गंभीर चोट पहुंचाई।
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके में भी लूट की घटना में वह सद्दाम वांछित था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार की रात करीब दो बजे रेल विहार के नवल्स एकेडमी के पीछे शाहपुर पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन