{"_id":"69feb490c46852202e04762b","slug":"gorakhpur-police-encounter-man-accused-of-murdering-woman-arrested-after-encounter-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्यार में कत्ल, फिर पुलिस का एनकाउंटर- महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्यार में कत्ल, फिर पुलिस का एनकाउंटर- महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Sat, 09 May 2026 09:44 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sat, 09 May 2026 09:44 AM IST
सार
एसपी के मुताबिक शनिवार भोर में आरोपी की लोकेशन छावनी स्टेशन के पास मिली। इसके बाद एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस और एम्स थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनकाउंटर के बाद गिरफ्तार आरोपी और घटनास्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एम्स पुलिस ने महराजगंज की रहने वाली बर्फी देवी की हत्या कर शव छावनी रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंकने वाले आरोपी को शनिवार भोर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और मृतका के मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बोधरवा मैनागढ़ निवासी राजधारी यादव के रूप में हुई है। वह गोरखपुर के हुमायूंपुर इलाके में स्थित एक पापड़ फैक्ट्री में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि छह मई की सुबह छावनी रेलवे स्टेशन से कूड़ाघाट जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव मिला था।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला के पेट और गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। जांच में मृतका की पहचान महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मोतीचंद की पत्नी बर्फी देवी के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई भुलई चौहान ने राजधारी यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था।
एसपी के मुताबिक शनिवार भोर में आरोपी की लोकेशन छावनी स्टेशन के पास मिली। इसके बाद एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस और एम्स थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी के मुताबिक शनिवार भोर में आरोपी की लोकेशन छावनी स्टेशन के पास मिली। इसके बाद एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस और एम्स थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, कीपैड मोबाइल, एंड्रायड मोबाइल फोन और मृतका के मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया है।
दूसरे से नजदीकी होने के शक में की हत्या
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि गोरखपुर में काम करने के दौरान उसकी पहचान बर्फी देवी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। इसी बीच उसे शक हुआ कि बर्फी की नजदीकी किसी दूसरे व्यक्ति से बढ़ गई है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था।

आरोपी ने बताया कि घटना से पहले वह बर्फी देवी को बिहार घुमाने ले गया था। वहां से लौटने के बाद छावनी स्टेशन से कूड़ाघाट जाने वाले सुनसान रास्ते पर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। गुस्से में उसने चाकू से हमला कर बर्फी देवी की हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।
पुलिस ने प्राथमिकी उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने प्राथमिकी उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।