गोरखपुर पुलिस को कामयाबी: एक घंटे में दो लूट के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के दौरान फायरिंग कर भागने वाले एक और आरोपित सलीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपित भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। लुटेरों की गिरफ्तारी पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस टीम को शाबाशी दी और 25 हजार रुपये इनाम देने का एलान किया है।
आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल फोन और लूटी गई सोने की चेन को बेचकर मिली धनराशि में से दस हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस मुठभेड़ में तुर्कमानपुर निवासी शहजादे को पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पकड़ा गया दूसरा साथी बसंतपुर का सलीम है। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस की और पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार सुबह कैंट क्षेत्र में महिला से चेन लूटी गई और एक घंटे बाद ही छात्रा से मोबाइल लूट की घटना हुई थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।
रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर झोंका फायर
एसएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैंट और कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुबह बदमाश विंध्यवासिनी पार्क के पास लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचने वाले हैं। संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर दी। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। संदेह होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस को निशाना बनाने का प्रयास किया।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश शहजादे के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से आरोपित उछल पड़ा। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गोली लगे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दोनों साथी मौके से भाग निकले। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने घेराबंदी की और नौसड़ के पास से दूसरे आरोपित सलीम को भी पकड़ लिया। तीसरे आरोपित तुर्कमानपुर के अयान की तलाश में पुलिस जुटी है।
पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि घटना में इस्तेमाल बाइक चोरी की है। तरंग क्रॉसिंग के पास से बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। बदमाशों ने सोचा था कि चोरी की बाइक होने पर पकड़े नहीं जाएंगे, लेकिन पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान कर दबोच लिया।
धार्मिक स्थल में छिपकर बच गए थे बदमाश
कोतवाली क्षेत्र में नखास चौराहे पर छात्रा का मोबाइल लूट कर भागते समय बदमाशों को सोनू गुप्ता नाम के समाचार पत्र विक्रेता ने दौड़ा लिया था। उसकी ऑटो से टकराकर बदमाश गिर गए थे और असलहा लहराते हुए फरार हो गए थे। इसके बाद खूनीपुर इलाके के एक धार्मिक स्थल में जाकर छिप गए। पुलिस धार्मिक स्थल तक नहीं गई। बाद में सीसीटीवी कैमरे की मदद से पूरा मामला खुल गया, फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
26 दिनों में छह मुठभेड़, दस बदमाशों को गोली लगी
- 17 अप्रैल : चौरीचौरा पुलिस से मुठभेड़ में सोनबरसा बाजार में पशु तस्कर जौनपुर के इमरान के पैर में गोली लगी।
- 25 अप्रैल : रामगढ़ताल पुलिस से मुठभेड़ में लूट के आरोपित चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी मनोज और बेलघाट के सिंधवान निवासी अजीत उर्फ सोनू बाबा के पैर में गोली लगी।
- 26 अप्रैल: खोराबार तिहरा हत्याकांड के आरोपित संतकबीरनगर के आलोक पासवान के पैर में गोली लगी। इसने पुलिस की पिस्टल लूटकर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी।
- 29 अप्रैल: कैंट पुलिस की छावनी रेलवे स्टेशन के पास चार लुटेरों को गोली लगी। पुलिस की गोली से बिहार के कटिहार के कोड़ा थाने के जुराबगंज गांव के बदमाश हैरान कुमार, शिवा, विरेंद्र और करन उर्फ संजय घायल हुए थे।
- 2 मई: बेलघाट इलाके में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश आजमगढ़ के गंभीरपुर थाने के रानीगंज रजौड़ा निवासी तौफिक अहमद उर्फ गुड्डू के पैर में गोली लग गई।
- 12 मई: विंध्यवासिनी पार्क के पास पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपित शहजादे के पैर में गोली लगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.