{"_id":"632ebfc9d2e41f7ade5d74a5","slug":"gorakhpur-police-arrested-20-thousand-prize-land-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 20 हजार के इनामी भू माफिया को पुलिस ने दबोचा, दर्ज हैं 12 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 20 हजार के इनामी भू माफिया को पुलिस ने दबोचा, दर्ज हैं 12 मुकदमे
Sat, 24 Sep 2022 01:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:58 PM IST
सार
पकड़ा गया आरोपी विजय यादव बुद्ध विहार पार्ट सी में रहता है। वह उरुवा के राईपुर का मूल निवासी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि विजय के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाई की जाएगी। साथ ही उसकी अवैध संपति भी कुर्क कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी भू माफिया विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले दो साल से फरार चल रहा था। रामगढ़ताल और उरुवा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
पकड़ा गया आरोपी विजय यादव बुद्ध विहार पार्ट सी में रहता है। वह उरुवा के राईपुर का मूल निवासी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि विजय के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाई की जाएगी। साथ ही उसकी अवैध संपति भी कुर्क कराई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: खपरैल का जर्जर मकान गिरा, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपी जमीन दिलाने के नाम पर रुपये हड़पता था और जमीन भी बैनामा नहीं करता था। दूसरे की जमीन दिखाकर रुपये ले लेता था। जमीन की बाउंड्री कराने के नाम पर भी रुपये वसूल लेता था। विजय प्रॉपर्टी डीलर है। उसके साथियों के खिलाफ भी पुलिस केस दर्ज कार्रवाई करेगी। विजय के खिलाफ कुर्की का नोटिस चस्पा हो चुका है। नोटिस के बावजूद भी हाजिर न होने पर 174 आईपीसी का केस भी दर्ज हुआ था।
2022 में दर्ज हुए गैंगस्टर के 38 नए केस
पुलिस के अनुसार, जनवरी 2022 से अबतक 38 नए माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमे चोरी गैंग, डकैती गैंग, वसूली गैंग के अलावा पहली बार साइबर अपराधी गैंग सहित अन्य गैंग पंजीकृत हुए हैं।