फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur Police administration was alert for Jume ki Namaz.

शांतिपूर्ण तरीके से ही निपटी जुमे की नमाज, ना कोई जोर जबरदस्ती, ना ही ज्यादा पुलिस का पहरा

Fri, 03 Jan 2020 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur Police administration was alert for Jume ki Namaz.
शांतिपूर्ण तरीके से निपटी जुमे की नमाज। - फोटो : अमर उजाला
पिछले जुमे की तरह ही शुक्रवार को भी जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से ही निपटी। ना कोई जोर जबरदस्ती, ना ही ज्यादा पुलिस का पहरा। लोग मस्जिदों में आए नमाज पढ़े और सीधे घर या दुकान को निकल गए।
विज्ञापन


एहतियातन, पुलिस चौराहों पर खड़ी होकर गश्त करती रही। एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुुभ समेत तमाम अधिकारी कोतवाली थाने में बैठकर पूरे स्थित पर नजर बनाए रखे। वहीं सीओ कोतवाली
विज्ञापन

वीपी सिंह और इंस्पेक्टर राजघाट राजेश पांडेय पूरी तैयारी के साथ सड़कों पर गश्त कर पुलिस की मौजूदगी का लोगों को एहसास कराया।

जानकारी के मुताबिक नागरिकता कानून के विरोध में 20 दिसंबर 2019 को नमाज के बाद नखास में पुलिस और लोगों के बीच विवाद हो गया था। भीड़ उग्र हो गई और फिर हिंसक प्रदर्शन हुआ। उपद्रवियों को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर कोतवाली और राजघाट में चार केस दर्ज कर 39 नामजद और एक हजार से अधिक अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। तीस लोगों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके अलावा रोजाना ही धर पकड़ की कार्रवाई जारी है। पुलिस साठ पत्थरबाजों की फोटो जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed