फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Pilibhit Express will run till Izzatnagar station from 27th.

Gorakhpur News: 27 से इज्जतनगर स्टेशन तक चलेगी गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस

Mon, 24 Nov 2025 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Pilibhit Express will run till Izzatnagar station from 27th.
बरेली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


- पीलीभीत के पूरनपुर में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री दिखा सकते हैं हरी झंडी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस (15009/15010) इज्जतनगर, बरेली स्टेशन तक चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के मार्ग विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 27 नवंबर को पूरनपुर में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद इस विस्तारित ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। नियमित संचलन की तारीख जल्द ही जारी कर दी जाएगी। रोजाना चलने वाली इस ट्रेन से बरेली जाने वाले यात्रियों की राह आसान होगी।
रेल प्रशासन ने फरवरी 2025 में मैलानी से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन ( छोटी लाइन से बड़ी लाइन) के बाद गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का विस्तार पीलीभीत तक किया था। इसके बाद इस ट्रेन को इज्जतनगर तक चलाने की मांग उठने लगी। केंद्रीय मंत्री और सांसद जितिन प्रसाद ने भी ट्रेन का मार्ग विस्तार इज्जतनगर तक करने के लिए रेलवे मंत्रालय में पहल की थी।
विज्ञापन

19 नवंबर 2025 को रेलवे बोर्ड ने इसी स्वीकृति दे दी है। इस विस्तार से पीलीभीत और पूरनपुर से बरेली तक यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में अधिक सुगमता मिलेगी। इसके साथ ही काठगोदाम तक जाने के लिए एक वैकल्पिक ट्रेन मिल जाएगी। बरेली और काठगोदाम जाने के लिए बाघ एक्सप्रेस में लोग सफर करते हैं लेकिन इस ट्रेन में भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी गोरखपुर-पीलीभीत ट्रेन गोरखपुर से रोजाना रात 10:15 बजे चलती है और दूसरे दिन दोपहर 1:25 बजे पीलीभीत पहुंचती है। वापसी में पीलीभीत से शाम 4:05 बजे चलती है और दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे गोरखपुर पहुंचती है। रेल प्रशासन जल्द ही इस ट्रेन का नियमित शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed