फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Panchayat by-election result 2021 declare

गोरखपुर उपचुनाव: बालापार को छोड़ सभी रिक्त पंचायतों के गठन का रास्ता साफ, इसी सप्ताह सक्रिय हो जाएंगी पंचायतें

Mon, 14 Jun 2021 09:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Jun 2021 09:55 PM IST
सार

प्रधान-बीडीसी के छह-छह पदों के साथ सदस्य के 191 पदों पर निर्वाचन पूरा, इसी सप्ताह प्रधानों-सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ।

विज्ञापन
Gorakhpur Panchayat by-election result 2021 declare
पंचायत उपचुनाव के मतपत्र गिनते कार्मिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में बालापार पंचायत को छोड़कर जिले की खाली पड़ी सभी पंचायतों के जल्द गठन का रास्ता साफ हो गया है। पंचायतीराज विभाग के मुताबिक इसी सप्ताह नवनिर्वाचित प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद ग्राम सभा की पहली बैठक करा दी जाएगी। जिसके बाद से पंचायतें सक्रिय हो जाएंगी।  

विज्ञापन


जिले के खाली पड़े ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और बीडीसी सदस्यों के पदों के लिए सोमवार को निर्वाचन कार्य पूरा हो गया। पंचायत उपचुनाव के तहत सुबह आठ से नौ बजे तक संबंधित ब्लॉकों में मतों की गिनती शुरू हुई और शाम तक सभी नतीजे घोषित हो गए। कई ब्लॉकों में दो से चार घंटे में मतगणना पूरी हो गई।
विज्ञापन


जिले में प्रधान और बीडीसी सदस्य के 6-6 पदों के अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 191 पदों के लिए 12 जून को हुई वोटिंग के दौरान कुल 33964 वोट पड़े थे। सोमवार सुबह आठ बजे आरओ, प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रांगरूम की सील खोलकर बैलेट बॉक्स निकाले गए। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। दोपहर 12 बजे से नतीजे आने लगे। मतों की गिनती के लिए 150 कर्मचारी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सामान्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 4496 पद, ग्राम प्रधान के सात और बीडीसी सदस्य के नौ पद खाली रह गए थे। नाम वापसी के बाद अधिकतर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कुछ पदों पर नामांकन नहीं हुआ था। ऐसे में सदस्य के 191 पदों तथा ग्राम प्रधान के सात रिक्त पदों में से एक पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद छह पदों के लिए मतदान हुआ था।

बीडीसी सदस्य के नौ पदों में दो पर निर्विरोध निर्वाचन और पिपरौली के वार्ड नंबर 52 का मतदान निरस्त हो जाने के बाद बचे सिर्फ छह पदों के लिए वोटिंग हुई थी। उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के अगले दिन बालापार की प्रधान की मृत्यु हो जाने से इस पद के लिए निर्वाचन नहीं हो सका। अब इसके लिए बाद में उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित होगा।
 

427 ग्राम पंचायतों का होगा गठन

त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन के दौरान ग्राम पंचायत सदस्य के करीब 4496 पद खाली रह गए थे। इसके चलते 427 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका। सात ग्राम प्रधान प्रत्याशियों का निधन हो गया। ये सभी मतगणना में विजयी घोषित किए गए थे। इनमें से कुछ का मतदान के बाद तो कुछ का मतगणना के बाद निधन हुआ। एक ग्रामप्रधान ने कोविड वार्ड से शपथ लेने के बाद दम तोड़ा। इस तरह से यहां प्रधान पद पर भी उपचुनाव हुआ। सरदारनगर के बरईपार ग्राम पंचायत में प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

इन पंचायतों के प्रधान जीते
ओबीसी के लिए आरक्षित जंगल कौड़िया ब्लॉक के अहिरौली गांव से स्नातक पास अभय ने 824 मत पाकर और एससी के लिए आरक्षित पिपराइच ब्लॉक के बरईपुर गांव से प्राइमरी तक की शिक्षा प्राप्त जग्गी 710 वोट पाकर विजयी हुईं। ओबीसी के लिए आरक्षित बड़हलगंज ब्लॉक के बेइली गांव से स्नातक पास रणविजय 1572 वोट पाकर, जबकि इसी ब्लॉक के अनारक्षित जैतपुर पंचायत से प्राइमरी पास सरिता 289 वोट पाकर प्रधान बनी हैं। भटहट ब्लॉक से अनारिक्षत घोषित पंचायत जंगल हरपुर से प्राइमरी पास कुसमावती 815 वोट पाकर तथा पिपरौली ब्लॉक से अनारक्षित पंचायत मिश्रौली से इंटर पास विभा 1139 वोट पाकर विजयी हुईं हैं।

ये बीडीसी सदस्य हुए निर्वाचित
जंगल कौड़िया वार्ड 50 से 29 वर्षीय प्राइमरी तक पढ़ी पल्लवी पांडेय, गगहा वार्ड 72 से 39 वर्षीय परास्नातक अनीता यादव, खोराबार वार्ड 68 से 65 वर्षीय हाई स्कूल पास रामनाथ, बेलघाट वार्ड 70 से 28 वर्षीय गुड़िया सिंह, पिपरौली वार्ड 45 से 51 वर्षीय परास्नातक शैलेश सिंह, खजनी वार्ड 72 से 41 वर्षीय उर्मिला देवी निर्वाचित घोषित हुईं हैं। पिपराइच वार्ड 64 से 45 वर्षीय हाई स्कूल पास गुड्डी देवी और वार्ड 108 से 23 वर्षीय इंटर पास आकाश मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि दो से तीन दिन में सभी रिक्त पड़ी पंचायतों का गठन हो जाएगा। एक निर्विरोध समेत सात नवनिर्वाचित प्रधानों और सदस्यों को शपथ भी दिला दी जाएगी। उपचुनाव की घोषणा होने के बाद बालापार पंचायत की प्रधान की मृत्यु हो जाने से अब सिर्फ यही पंचायत रिक्त बची है।

ब्लॉक    वोटिंग प्रतिशत    पड़े मत
भटहट    57.64    2676
उरुवां    42.25    3144
ब्रम्हपुर    62.5    1305
जंगल कौड़िया 54.51    3254
पिपराइच    66.76    2163
गगहा    52.05    2777
पाली    56.31    651
कैंपियरगंज    69.82    458
चरगांवा    55.05    387
गोला    59.64    891
बड़हलगंज    55.44    2613
खोराबार    56.98    1335
बेलघाट    51.79    1719
सहजनवां    65.42    1069
पिपरौली    60.34    4056
खजनी    44.56    2481
बांसगांव    52.10    2552
कौड़ीराम    60.14    433
कुल    54.22    33964
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed