{"_id":"5fbacaf58ebc3ec5f0431eb0","slug":"gorakhpur-one-patient-died-on-third-day-35-positives-found-gorakhpur-city-news-gkp3741394151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में तीसरे दिन भी एक कोरोना मरीज की मौत, 35 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में तीसरे दिन भी एक कोरोना मरीज की मौत, 35 नए संक्रमित मिले
Mon, 23 Nov 2020 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दूसरे दिन भी संक्रमितों की संख्या 40 के नीचे रही है। रविवार को 24 घंटे में केवल 35 मरीज मिले। करीब एक महीने बाद बीआरडी की एक महिला डॉक्टर संक्रमित मिलीं हैं। वहीं, लगातार तीसरे दिन एक मरीज की मौत हुई है। शहर के रहने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली।
जानकारी के मुताबिक, नवंबर माह में मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। रविवार को शहर में केवल 19 कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर और गोरखनाथ में दो-दो, कैंट में नौ, कोतवाली, राजघाट में एक-एक, रामगढ़ताल और तिवारीपुर में दो-दो मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 11 मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, बेलघाट, कौड़ीराम, खोराबार, सहजनवां में एक-एक, सरदारनगर में दो, चरगांवा में चार मरीज मिले हैं। इसके अलावा पांच मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के शामिल हैं।
संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर शामिल हैं। दो दिन पूर्व इनके डॉक्टर पति कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो, दाउदपुर में दो, मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के तीन, गांधी गली में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि लोग मास्क और
विज्ञापन
सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें।
जिले में संक्रमितों की संख्या 19795 हुई
जिले में संक्रमितों की संख्या 19795 हो गई है। इनमें से 318 की जान जा चुकी है, जबकि 19105 लोग ठीक हो चुके हैं। 372 मरीजों का इलाज चल रहा है।