{"_id":"5fc0073a8ebc3e9b804f39bd","slug":"gorakhpur-one-killed-from-corona-43-new-patients-found-gorakhpur-city-news-gkp374679211","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना से एक की मौत, 43 नए मिले मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना से एक की मौत, 43 नए मिले मरीज
Fri, 27 Nov 2020 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कोरोना से मौत का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई है। जबकि 43 नए मरीज मिले। इसमें 19 शहर के हैं। अब जिले में 454 लोग कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को 43 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19911 हो गई है। अब तक 321 की मौत हो चुकी है। 19136 स्वस्थ हो चुके हैं। शहर के रहने वाले 60 वृद्ध बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थे।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले में जांच की संख्या बढ़ा दी है। राहत की बात यह है कि नवंबर में प्रतिदिन 50 के आसपास ही मरीज मिले हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। सतर्क किया है कि वे कोरोना संक्रमण को हल्के में न लें और कोविड-19 नियमों का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन