फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Youths created ruckus in land dispute, also scuffled with police

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में युवकों का उत्पात, 'खाकी' से भी हाथापाई- पुलिस ने किया इंकार; वीडियो वायरल

Tue, 06 May 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 May 2025 12:55 AM IST
सार

जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों अपने पटीदार से विवाद करने लगे। इस पर दूसरे पक्ष ने ग्राम प्रधान अरविंद सिंह मौके पर बुलाया, उन्होंने समझाने की कोशिश की तो दोनाें युवक उनके साथ बदसलूकी करने लगे। सूचना पर सरहरी चौकी के कांस्टेबल विजय और अंकित मौके पर पहुंचे तो दोनाें युवकों ने सिपाहियों से हाथापाई करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Youths created ruckus in land dispute, also scuffled with police
वायरल वीडियो की फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

सरहरी। गुलरिहा इलाके के महराजगंज मानीराम टोले में पटीदारी के विवाद में दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी दोनों ने हाथापाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुलरिहा पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, महराजगंज मानीराम टोला में दो पटीदारों के बीच काफी दिनों जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष महराजगंज जनपद के फरेंदा में रहता है। उस पक्ष की तरफ से दो युवक सोमवार काे दोपहर के समय मानीराम टोला में पहुंचे।
विज्ञापन


वहां जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों अपने पटीदार से विवाद करने लगे। इस पर दूसरे पक्ष ने ग्राम प्रधान अरविंद सिंह मौके पर बुलाया, उन्होंने समझाने की कोशिश की तो दोनाें युवक उनके साथ बदसलूकी करने लगे। सूचना पर सरहरी चौकी के कांस्टेबल विजय और अंकित मौके पर पहुंचे तो दोनाें युवकों ने सिपाहियों से हाथापाई करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों ने चौकी पर सूचना दी। चौकी प्रभारी विशाल राय टीम के साथ पहुंचकर मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना था कि दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी।


इस संबंध में गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस युवकों को चौकी पर लाने का प्रयास कर रही थी। युवक चौकी पर आ नहीं आ रहे थे। हाथापाई नहीं हुई है। अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed