{"_id":"690913990a572fa20b064935","slug":"gorakhpur-news-youth-arrested-in-sahajanwan-for-attempting-religious-conversion-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1122789-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सहजनवां में धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सहजनवां में धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
भगौरा गांव में प्रार्थना के नाम पर कर रहा था धर्म परिवर्तन की कोशिश
स्थानीय लोगों की सूचना पर हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर किया था विरोध
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां पुलिस ने रविवार को भगौरा गांव में प्रार्थना के नाम पर धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार लिया। उसकी पहचान हरपुर बुदहट निवासी भरत के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया। जबकि उसके साथियों की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार युवक के पास से मिले मोबाइल की सीडीआर पुलिस खंगाल रही है।
सहजनवां थाना क्षेत्र के भगौरा गांव में कुछ बाहरी लोग एक व्यक्ति के घर पहुंचे थे। जहां पूजा-पाठ और प्रार्थना का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान 12 से अधिक लोग मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने हिंदू संगठन को धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि झाड़-फूंक और बीमारी ठीक करने का कार्य चल रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसी बीच सूचना पर सहजनवां थाने की पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया। देर शाम पुलिस ने भीटीरावत निवासी रामसहारे मिश्रा की तहरीर पर हरपुर-बुदहट निवासी भरत के खिलाफ धर्म परिवर्तन अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
कोट
मामले की गंभीरता को देखते केस दर्ज कर लिया गया था। सोमवार को मुख्य आरोपी भरत को गिरफ्तार कर जेल भेज भिजवा दिया गया है।
- अरुण कुमार एस, एएसपी/सीओ गीडा