{"_id":"68e6ca5f04abcaa648015c20","slug":"gorakhpur-news-young-woman-dies-under-suspicious-circumstances-sulphas-pill-found-next-to-her-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1096551-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, बगल में मिली सल्फास की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, बगल में मिली सल्फास की गोली
विज्ञापन
बेलीपार थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही जांच
बेलीपार। बेलीपार थाना क्षेत्र के भस्मा गांव में मंगलवार देर रात एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय कविता वर्मा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, कविता पिछले पांच महीने से राजघाट थाना क्षेत्र के रायगंज स्थित अपने मामा गुड्डुन वर्मा के घर रह रही थी। मंगलवार को वह भस्मा स्थित अपने पैतृक घर की सफाई के लिए आई थी, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौके से सल्फास की गोली, बिस्किट और एक गिलास बरामद किया गया है। कविता तीन बहनों में बीच की थी। उसकी मां का निधन पांच माह पहले हुआ था। पिता नगीना वर्मा गुड़गांव में छोटी बेटी नमिता के साथ रहते हैं, जबकि बड़ी बहन बबिता की शादी गुजरात में हुई है। मामा गुड्डुन वर्मा ने बताया कि कविता की शादी नवंबर में पीपीगंज क्षेत्र में तय थी और तैयारियां चल रही थीं।
थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।