{"_id":"68892a7f94833353ce04e65d","slug":"gorakhpur-news-young-mans-body-found-mutilated-murder-suspected-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1019456-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक का क्षत विक्षत मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक का क्षत विक्षत मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
पिपराइच-हाटा मुख्य मार्ग पर शव मिलने पर पहुंची पुलिस ने की छानबीन
पिपराइच। थानाक्षेत्र के यादवपुर गांव के पास स्थित मुख्य मार्ग पर मंगलवार तड़के 30 वर्षीय युवक का खून से लतपथ शव मिला। स्थानीय लोगों ने सिर पर गहरे घाव के निशान देख हत्या की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में सड़क हादसे में युवक की मौत होने की आशंका जाहिर की।
थानाप्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पिपराइच-हाटा मुख्य मार्ग पर स्थित यादवपुर के बसंतपुर मोड़ के पास युवक का शव देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी थी। युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान थे। खून का रिसाव भी हो रहा था। शरीर पर केवल काले रंग का हॉफ पैंट था। शरीर पर घसीटने से निशान मिले। स्थानीय लोगों ने भारी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या के बाद हाईवे पर शव फेंकने की आशंका जाहिर की थी। हालांकि पुलिस ने शव के पास में अज्ञात वाहन का टूटा बंफर, हेड लाइट को देखते हुए सड़क हादसे में मौत होने की बात कही है। आसपास के लोगों की मदद से शव के शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन जानकारी नहीं दे सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।