{"_id":"6735165d2c19999d2e0e9534","slug":"gorakhpur-news-young-man-was-depressed-committed-suicide-by-hanging-himself-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-746468-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अवसाद में था युवक, फंदे से लटककर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अवसाद में था युवक, फंदे से लटककर की खुदकुशी
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के घोसीपुरवा में बुधवार दोपहर 25 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक के खुदकुशी की वजह अवसाद बताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।
देवरिया जनपद के बघौच घाट निवासी 25 वर्षीय आदिल रशीद तीन दिन पहले अपनी भाभी को लेकर गीता वाटिका स्थित कैंसर अस्पताल में इलाज कराने आया था। कैंसर अस्पताल के करीब घोसीपुरवा में बबलू के मकान में किराए पर कमरा लिया था। आदिल के भाई सऊदी अरब में काम करते हैं। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब वह फ्लाइट से गोरखपुर पहुंचे। कमरे पर जाने के बाद पत्नी को लेकर कैंसर अस्पताल में इलाज कराने चले गए। आदिल रशीद कमरे में अकेला था। इसी दौरान उसने चद्दर का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। 12 बजे के करीब उसके भैया-भाभी कमरे पर पहुंचे तो देखा कि शव फंदे से लटक रहा है।