{"_id":"68a63613aa31fe14db01df3e","slug":"gorakhpur-news-young-man-committed-suicide-under-suspicious-circumstances-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1043937-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में युवक ने दी जान
Thu, 21 Aug 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
बनवारपार। गोला क्षेत्र के चकसरया गांव में बुधवार दोपहर बालेंद्र (30) ने संदिग्ध हालात में जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर नीम के पेड़ में गमछे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने परिजनों की सहमति से शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
गांव निवासी जोखई का बेटा बालेंद्र औद्योगिक क्षेत्र गीडा में नौकरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार दोपहर एक बजे घर से करीब 50 मीटर दूर नीम के पेड़ से युवक फंदे से लटकता मिला। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। पति की मौत से पत्नी और बुजुर्ग पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो वर्ष पूर्व बालेंद्र के चाचा मुखुंजु ने भी इसी पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी थी। इस वजह से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।