फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Young man attacked with knife in minor dispute, serious

Gorakhpur News: मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

Fri, 26 Sep 2025 05:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:13 AM IST
सार

सहजनवां थाना क्षेत्र के बरईपार तेतरिया गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में एक युवक ने बिंद्रेश पर चाकू से हमला कर दिया। बिंद्रेश गंभीर रूप से घायल होकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। घटना से गांव में तनाव है।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Young man attacked with knife in minor dispute, serious

विस्तार

सहजनवां। थाना क्षेत्र के बरईपार तेतरिया गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरईपार तेतरिया में एक युवक व बिंद्रेश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान युवक ने बिंद्रेश पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बिंद्रेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बिंद्रेश को सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां ले जाया गया। डॉक्टरों ने बिंद्रेश की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल, बिंद्रेश का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed