{"_id":"68d450b32dff95762000b252","slug":"gorakhpur-news-young-man-accused-of-attempting-to-murder-his-mother-for-property-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1081973-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जायदाद के लिए मां की हत्या की कोशिश का आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जायदाद के लिए मां की हत्या की कोशिश का आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बीस साल पहले कुसम्ही जंगल में लावारिस हालत में मिले मासूम को बुजुर्ग महिला ने अपनाया था
गोरखपुर। एम्स थाना पुलिस ने जायदाद के लिए मां की गला दबाकर हत्या की कोशिश के आरोप में गोद लिए बेटे रजही टोला के आजाद नगर निवासी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भिजवा दिया। वहीं पीड़ित महिला की बहू की भूमिका की जांच में जुटी है।
थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि दो सितंबर को आजादनगर नर्सरी निवासी पानमती देवी ने केस बेटे सूरज व बहू गुड़िया पर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उनका बेटा व बहू जायदाद के लिए उसके जान के दुश्मन बन बैठे हैं। यह वह बेटा है जिसे वह बीस साल पहले कुसम्ही जंगल में लावारिस हालत में उठाकर अपने सीने से लगाया था। वह मासूम ठंडी हवा में कांप रहा था। उस नन्ही जान की किलकारी सुनकर उसका हृदय पिघल गया। उसने उसे अपने सीने से लगाया, घर लाई और ममता से पाला। सगे बेटे की तरह उसे हर सुख-सुविधा दी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आरोप है कि जायदाद की लालच और शराब की लत की वजह से सूरज आए दिन उनपर जुर्म करने लगा था। थानाप्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।