फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Young man absconds after looting 13 thousand rupees from a fruit shop

Gorakhpur News: फल की दुकान से 13 हजार रुपये लूटकर फरार हुआ युवक

Tue, 17 Dec 2024 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Young man absconds after looting 13 thousand rupees from a fruit shop
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के श्रीराम चौराहे पर सोमवार की सुबह 8:30 बजे एक बुजुर्ग के फल की दुकान से एक युवक 13 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से युवक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, फातिमा बाईपास सालिकरामनगर निवासी रामचंद्र सोनकर (70) दो साल से श्रीराम चौराहे पर फल की दुकान लगाते हैं। सोमवार की सुबह 8:30 बजे फल की दुकान पर लाल स्कूटी से एक युवक आया। वह फल खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से केला व सेब तौलने को कहा। दुकानदार सेब तौल रहे थे, तो मौका देखकर बदमाश 13 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे, तब तक युवक फरार हो चुका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed