{"_id":"68a0eb480258ff39d009a91e","slug":"gorakhpur-news-yashoda-ke-bhaile-lalna-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1039000-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यशोदा के भइले लालना रे…भजनों पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यशोदा के भइले लालना रे…भजनों पर झूमे श्रोता
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर हुआ आयोजन, रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग
गोरखपुर। कृष्ण जन्मोत्सव पर गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित कृष्ण के बाल रूप में सज-धज कर आए बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे लग रहा था गोरखपुर नगरी गोकुल नगरी हो गई है। जिधर देखो कृष्ण के बाल रूप ही दिख रहे थे। इसके साथ ही भजन यशोदा के भइले लालना रे…पर श्रद्धालु झूम उठे।
प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले कृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित कृष्ण रूप सजा एवं भजन संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भजन संध्या का शुभारंभ पुनीत श्रीवास्तव ने किया इसके बाद हृदया त्रिपाठी ने सोहर की प्रस्तुति दी। लक्ष्मी गुप्ता के गाए बधाई गीत को सभी ने पसंद किया। लखनऊ से आए विकास मिश्र ने कई कृष्ण भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
आज़मगढ़ से आए गायक आदर्श मिश्र ने अपने भजनों से श्रोताजन को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक गायिका अनीता सिंह ने पारंपरिक सोहर प्रस्तुत किया। डॉ. राकेश श्रीवास्तव की ओर से प्रस्तुत पारंपरिक बधाई गीत एवं सोहर ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया। कृष्ण रूप सज्जा के कान्हा वर्ग में प्रथम अत्रि मिश्रा, द्वितीय भव्या पांडेय एवं तृतीय पुरस्कार कात्यायनी को प्रदान किया गया। गोपाल वर्ग में सात्विक सिंह प्रथम, वंशिका अग्रवाल द्वितीय और मानवी जायसवाल तृतीय स्थान पर पुरस्कृत की गईं। सभी को सीएम योगी ने पुरस्कृत किया।