फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wrong information received about the coach of Avadh Express, informed only when Amrapali arrived

Gorakhpur News: अवध एक्सप्रेस के कोच की मिली गलत सूचना, आम्रपाली आई तब बताई

Thu, 23 Oct 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wrong information received about the coach of Avadh Express, informed only when Amrapali arrived
ट्रेनों की सूचनाएं अपडेट न होने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें, सामान लेकर दौड़-भाग कर रहे यात्री
विज्ञापन

गोरखपुर। दिवाली बाद यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनी योजना कुछ जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते धरातल पर नहीं उतर पाई है। मंगलवार शाम जहां अवध एक्सप्रेस के कोच की गलत जानकारी कोच डिस्प्ले बोर्ड पर दी गई, वहीं बुधवार को आम्रपाली एक्सप्रेस जब यार्ड में प्रवेश कर गई तब उसकी सूचना प्रसारित की गई। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। उधर, रेल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित रेलकर्मियाें को चेतावनी दी है।

रेलवे प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण प्रबंधन के तहत ट्रेनों की सटीक जानकारी देने और अचानक प्लेटफॉर्म न बदलने का निर्देश दिया है। लेकिन, इसका अनुपालन सही से नहीं हो पा रहा है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे अवध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म दो पर आई। प्लेटफॉर्म पर लगे कोच डिस्प्ले बोर्ड पर स्लीपर कोच आगे और एसी कोच पीछे दिख रहा था। इसी के अनुसार यात्री सामान लेकर अपने कोच के पास पहुंच गए। लेकिन जब ट्रेन खड़ी हुई तो कोच की पोजिशन उल्टा था। स्लीपर कोच पीछे की तरफ और एसी कोच इंजन के पीछे लगे थे। इसके बाद सामान लेकर लोग अपने कोच की तरफ भागने लगे। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

छह घंटे देरी से आई बरौनी क्लोन स्पेशल
गोरखपुर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चला रखी हैं। लेकिन ज्यादातर स्पेशल ट्रेनें देर से चल रही हैं। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल बुधवार को करीब छह घंटे की देरी से आई। इस तरह डिब्रूगढ़-यशवंतपुर स्पेशल चार घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed