फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wrestling: International wrestlers will try their luck in Gorakhnath temple on Nag Panchami

कुश्ती : नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में दांव आजमाएंगे अंतरराष्ट्रीय पहलवान

Sun, 27 Jul 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wrestling: International wrestlers will try their luck in Gorakhnath temple on Nag Panchami
दो दिवसीय राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता, खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन, समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सीएम योगी
विज्ञापन




गोरखपुर। नागपंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में 28 और 29 जुलाई को राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला कुश्ती संघ की तरफ से आयोजित इस प्रदेशस्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों में लाखों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पहलवान भी दमखम दिखाएंगे। स्पर्धा में 300 से अधिक पहलवान प्रतिभाग करेंगे। उद्घाटन प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।



जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नागपंचमी पर्व पर खेलों की प्राचीन परंपरा रही है। गोरखनाथ मंदिर का भी इस परंपरा से गहरा जुड़ाव है। मंदिर में हर वर्ष इस पर्व पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है। कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीते कुछ साल से प्रतियोगिता का स्वरूप विराट कर दिया गया है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि प्रदेशस्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व वीर अभिमन्यु तीन वर्गों में होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों, कुश्ती छात्रावासों, स्पोर्ट्स कॉलेजों समेत कई जिलों के पहलवान प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश केसरी के विजेता को पुरस्कार के रूप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 51 हजार रुपये प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग में विजेता को एक लाख रुपये नकद, गदा व प्रमाणपत्र और उप विजेता को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। केसरी और कुमार दोनों की स्पर्धा में तृतीय पुरस्कार के रूप में दो-दो पहलवानों को 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त होगा। तृतीय पुरस्कार के रूप में दो पहलवानों को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।



उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी पहलवानों को प्रत्येक कुश्ती बाउट पर 500-500 रुपये की नकद राशि भी दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आवास, भोजन, आने-जाने का किराया एवं अनुसांगिक व्यय का भुगतान भी खेल विभाग के नियमों के अनुसार किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही और कुश्ती प्रशिक्षक चंद्रविजय सिंह आदि मौजूद रहे।




दोपहर 12:30 बजे होगा उद्घाटन



दिनेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे प्रदेश के खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव करेंगे। समापन व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम 29 जुलाई को अपराह्न तीन बजे होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन व पुरस्कार वितरण के लिए उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed