{"_id":"688a7a62687b83b6cd03f624","slug":"gorakhpur-news-wrestling-ankit-defeated-abhishek-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1020994-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती : अंकित ने अभिषेक को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती : अंकित ने अभिषेक को दी पटखनी
विज्ञापन
स्व. मौली पांडेय की स्मृति में अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित
गोरखपुर। स्व. मौली पांडेय की स्मृति में बुधवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में अंडर- 17 जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के 110 पहलवानों ने हिस्सा लिया। फ्री स्टाइल 65 किलोग्राम भारवर्ग में चतुरबंदुआरी के पहलवान अंकित यादव ने रेलवे स्टेडियम के अभिषेक का हराया।
वहीं, फ्री स्टाइल 55 किलोग्राम भार वर्ग में रीजनल स्टेडियम के पहलवान सूरज को हराकर रेलवे स्टेडियम के नीतिश विजेता बने। फ्री स्टाइल 65 किलोग्राम भारवर्ग में चतुरबंदुआरी के पहलवान अंकित यादव ने रेलवे स्टेडियम के पहलवान अभिषेक का हराया। फ्री स्टाइल 75 किलोग्राम भारवर्ग में चतुरबंदुआरी के पहलवान विजय लाल ने रेलवे स्टेडियम के आकाश यादव को हराया।
इसके अलावा फ्री स्टाइल 75 किलोग्राम से अधिक के भार वर्ग में रेलवे स्टेडियम के पहलवान आदर्श सिंह रेलवे स्टेडियम के लकी निषाद को पटखनी देकर विजेता बने। ग्रीको रोमन 65 किलोग्राम भारवर्ग में रेलवे स्टेडियम के अनुभव ने स्टेडियम के ही हरिओम को हराया। 75 किलोग्राम भारवर्ग में राजवीर को हराकर रॉबिन विजेता बने।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि महासचिव पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ पंकज कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान, पन्नालाल यादव, हीरालाल यादव, हरेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर माया शंकर शुक्ला, आदित्य प्रताप सिंह, जवाहर प्रसाद यादव, विवेकानंद तिवारी, आत्मा पांडेय, गिरवर मिश्रा आदि मौजूद रहे।