{"_id":"674a1ec3b20462f360023a24","slug":"gorakhpur-news-womans-body-found-hanging-from-fan-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-762555-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पंखे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पंखे से लटकता मिला महिला का शव
Sat, 30 Nov 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के सेमरा नंबर दो में पति से विवाद के बाद शुक्रवार की दोपहर में विवाहिता ने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, गुलरिहा क्षेत्र के सेमरा नंबर दो निवासी प्रमिला (35) का पति जोगिंदर से शुक्रवार को शराब पीने के लिए रुपये मांगने की बात पर विवाद हो गया। पति के रोज रुपये मांगने की आदत से परेशान होकर पत्नी कमरे में गई और पंखे में चादर का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आसपास के लोगों का कहना है कि पति राजगीर मिस्त्री है और शराब पीने का आदी है। आए दिन वह पीने के लिए पत्नी से विवाद और मारपीट करता है। प्रमिला गांव में ही स्थित सरकारी स्कूल में खाना बनाने का काम करती थी। घटना के बाद पति अपने दोनों लड़कों अजीत और कृष्णा को लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। पिपराइच के तिकोनिया नंबर दो निवासी मृत प्रमिला के भाई इंद्रासन ने पुलिस को बताया कि बहन के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।