{"_id":"68dc403423e99dc4330a7143","slug":"gorakhpur-news-womans-body-found-hanging-from-a-noose-in-a-closed-room-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1087801-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
तीन साल पहले महिला ने किया था प्रेम विवाह, शादी के बाद से चल रहा था पति से मनमुटाव
पिपराइच। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जंगल धूसड़ टोला ककरहिया में मंगलवार सुबह शक्तिमान की पत्नी चंचल देवी (25) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोपहर बाद जब पति घर लौटा तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो शव पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटका मिला।
शक्तिमान ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पिछले तीन दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वह रोज की तरह मंगलवार की सुबह पिता को भोजन देने गया था। लौटने पर देखा कि कमरा अंदर से बंद है। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया।
अंदर देखा तो पत्नी चंचल साड़ी के सहारे फंदे पर लटक रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन साल पहले चंचल और शक्तिमान ने प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था लेकिन हाल के दिनों में पैसों के लेन-देन को लेकर मनमुटाव की बातें सामने आ रही थीं। लोगों का कहना है कि शायद यही कारण रहा हो जिसने महिला को यह कदम उठाने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के सही कारण स्पष्ट होंगे। अभी तक मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।