{"_id":"689b9c199535c7d7790704c4","slug":"gorakhpur-news-woman-grabbed-ttes-collar-in-jammu-tawi-he-was-taken-off-the-train-in-basti-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1035719-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जम्मूतवी में महिला ने टीटीई का कॉलर पकड़ा, बस्ती में ट्रेन से उतारा गया- जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जम्मूतवी में महिला ने टीटीई का कॉलर पकड़ा, बस्ती में ट्रेन से उतारा गया- जानिए फिर क्या हुआ
Wed, 13 Aug 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:25 AM IST
सार
टीटीई ने सूचना देकर बस्ती स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को बुलाया। जुर्माना वसूलते हुए महिला को ट्रेन से उतरवा दिया। घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल भी हो रहा है। जनरल टिकट पर एसी कोच में सफर करने वाली महिला खुद को काउंसलर बता रही थी। टीटीई ने पूरे घटनाक्रम को लिखापढ़ी में करके मेमो बस्ती जीआरपी व आरपीएफ को सौंपा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर। गुवाहाटी से जम्मू जा रही लोहित एक्सप्रेस (15651) में मंगलवार को खलीलाबाद-बस्ती स्टेशन के बीच एसी बोगी में टिकट जांच के दौरान टीटीई शिब्बन यादव से एक महिला उलझ गई। आरोप है कि महिला ने टीटीई का कॉलर पकड़ लिया और मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन
टीटीई ने सूचना देकर बस्ती स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को बुलाया। जुर्माना वसूलते हुए महिला को ट्रेन से उतरवा दिया। घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल भी हो रहा है। जनरल टिकट पर एसी कोच में सफर करने वाली महिला खुद को काउंसलर बता रही थी। टीटीई ने पूरे घटनाक्रम को लिखापढ़ी में करके मेमो बस्ती जीआरपी व आरपीएफ को सौंपा है।
विज्ञापन
टीटीई का कहना है कि ट्रेन के बी-6 कोच के 47 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रही महिला से टिकट मांगने पर उन्होंने नहीं दिखाया। एसी कोच से जनरल कोच में जाने के लिए कहने पर भड़क गई। महिला ने गाली-गलौज की और कॉलर पकड़ लिया। इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को बस्ती को दी।
विज्ञापन
बस्ती में महिला को उतारकर जीआरपी ले गई। महिला छेड़खानी के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही थी। उधर, महिला के परिजन भी बस्ती पहुंच गए। पुलिस ने महिला को उन्हें सौंप दिया।