फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman drowned in river with lover in Varanasi, missing report was registered in Campierganj police station

Gorakhpur News: वाराणसी में प्रेमी के साथ नदी में डूबी महिला, कैंपियरगंज थाने में दर्ज थी गुमशुदगी

Wed, 01 Oct 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman drowned in river with lover in Varanasi, missing report was registered in Campierganj police station
दो साल के बेटे और पति को छोड़कर एक हफ्ते पहले प्रेमी संग चली गई थी महिला
विज्ञापन

शाहपुर। कैंपियरगंज से आठ दिन पहले पति व दो साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी संग गई महिला मंगलवार को प्रेमी संग वाराणसी में नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के बाद महिला का पति व मायके वाले वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
शाहपुर थानाक्षेत्र के चरगांवा निवासी युवक की शादी आठ साल पहले कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उनसे दो साल का एक बेटा है। कुछ दिन पहले महिला अपने मायके गई थी। वहीं से लगभग एक हफ्ते पहले वह प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पिता ने कैंपियरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पति ने बताया कि मंगलवार को शाहपुर थाने से सूचना आई कि उसकी पत्नी वाराणसी में नदी में डूब गई है और पुलिस खोजबीन कर रही है। वहीं महिला के पिता ने भी बताया कि वाराणसी पुलिस ने उसकी बेटी के नदी में डूबने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि कैंपियरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज है। वाराणसी पुलिस ने फोन कर नदी में डूबने की जानकारी दी है। पति को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed