फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman bitten by snake, dies due to delay in treatment

Gorakhpur News: महिला को सांप ने डंसा, इलाज में देरी से गई जान

Fri, 26 Sep 2025 05:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:21 AM IST
सार

गोरखपुर के सेमरा गांव में गूंजमा देवी को सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत अस्पताल ले जाने की बजाय सांप खोजते रहे, जिससे इलाज में देर हुई। समय पर उपचार न मिलने से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman bitten by snake, dies due to delay in treatment

विस्तार

तत्काल अस्पताल ले जाने की बजाय एक घंटे तक सांप की तलाश करते रहे परिजन
विज्ञापन

सांप को पकड़ने के बाद पहुंचे अस्पताल, चिकित्सक ने मृत घोषित किया
गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में मंगलवार तड़के गूंजमा देवी (55) की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत अस्पताल न ले जाकर पहले सांप खोजने में समय बर्बाद कर दिया। इलाज में देरी की वजह से महिला की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात तीन बजे गूंजमा देवी को जहरीले सांप ने डंस लिया। इसके बाद परिजन घर में सांप खोजने लगे। एक एक्सपर्ट को बुलाकर करीब एक घंटे तक सांप की तलाश की। सांप मिलने के बाद उसे पकड़कर डब्बे में बंद किया। इसी बीच महिला अचेत हो गई। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, साथ में डब्बे में बंद सांप भी ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा कि समय पर इलाज मिल जाता तो महिला की जान बच सकती थी। बेटे रवि ने बताया कि रात 3 बजे मां को सांप ने डंस लिया। पहले सांप पकड़ा गया लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की परिस्थितियों में जागरूकता की कमी और समय पर चिकित्सकीय मदद न मिलने के खतरों को उजागर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed