{"_id":"67aa5830baa6efd2250d389d","slug":"gorakhpur-news-woman-attacked-with-knife-accused-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-836653-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार; घर आने-जाने के दौरान हुई थी जान-पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार; घर आने-जाने के दौरान हुई थी जान-पहचान
Tue, 11 Feb 2025 01:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:55 PM IST
सार
गोविंद के घर आने-जाने के दौरान तेजई की गोविंद की पत्नी कविता (40) से भी जान-पहचान हो गई। इससे वह अक्सर घर आता जाता था। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर तेजई और कविता के बीच विवाद हो गया। इसके बाद तेजई वहां से चला गया। दोपहर 12 बजे वह चाकू लेकर आया और दरवाजे पर बैठी कविता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
फल मंडी में बाजार करने जा रही महिला के साथ हुई चाकू बाजी घायल कविता देवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रामगढ़ताल क्षेत्र के महेवा में अमरुदमंडी के पास रहने वाली कविता (40) पर सोमवार दोपहर में नशे में चाकू लेकर पहुंचे मनबढ़ ने चाकू से हमला करने के बाद गला रेत दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां महिला का इलाज चल रहा है। घायल महिला के पति गोविंद की तहरीर पर सहजनवां, सोनबरसा गांव के तेजई यादव पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर दोपहर बाद जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सहजनवां के हड़हा सोनबरसा गांव का रहने वाला तेजई यादव शराब पीने का आदी है। वह मजदूरी करता है। कई महीनों से वह महेवा में अमरुदमंडी के पास रह रहा था। महेवा के रहने वाले गोविंद निषाद से उसकी दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
गोविंद के घर आने-जाने के दौरान तेजई की गोविंद की पत्नी कविता (40) से भी जान-पहचान हो गई। इससे वह अक्सर घर आता जाता था। सोमवार सुबह किसी बात को लेकर तेजई और कविता के बीच विवाद हो गया। इसके बाद तेजई वहां से चला गया।
दोपहर 12 बजे वह चाकू लेकर आया और दरवाजे पर बैठी कविता पर हमला कर दिया। गले पर चाकू से रेतने पर कविता की चीख सुनकर परिवार के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। तस्वीर के आधार पर उसकी पहचान कर पुलिस ने दोपहर बाद गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।