फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Woman and buyer arrested for selling land fraudulently

अदला-बदली कर की जालसाजी: जमीन थी लक्ष्मी नारायण की, 'लक्ष्मी' को खड़ा कर बेच दी- फर्जीवाड़े में 2 गिरफ्तार

Tue, 24 Dec 2024 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 12:23 PM IST
सार

पीड़ित लक्ष्मी नारायण की तहरीर के अनुसार रामगढ़ताल क्षेत्र के लहसड़ी के टोला भागलपुर निवासी तहसीलदार सिंह मुख्य आरोपी है। जबकि रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी आरोपी हैं। लक्ष्मी के अनुसार उनकी जमीन को कूटरचित तरीके से रजिस्ट्री हाेने के बाद तहसीलदार सिंह ने अपने भांजे विनोद कुमार के नाम उसी जमीन का गलत तरीके से अनुबंध कराया और फर्जी चेक के माध्यम से कई रजिस्ट्री कराई है, जिसमें भुगतान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Woman and buyer arrested for selling land fraudulently
फर्जीवाड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फर्जी तरीके से जमीन के खरीद-फरोख्त के मामले में सोमवार को खोराबार पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रजिस्ट्री विभाग में लक्ष्मी नारायण की जमीन को महिला लक्ष्मी को खड़ा कर बेच दिया गया था। मामले में आरोपी लक्ष्मी और जमीन खरीदने वाले दिनेश को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन


खोराबार थाने के डांगीपार निवासी पीड़ित लक्ष्मी नारायण की तहरीर पर दर्ज केस के बाद डांगीपार पुलिस चौकी प्रभारी सूर्यकांत पंडित ने जमीन को धोखाधड़ी करके अवैध तरीके से बैनामा करा लेने, वादी के पैसा मांगने पर मारना-पीटना व गाली देने के संबंध में गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन


कूटरचित तरीके से जमीन बेचने वाली महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के लहसड़ी खैरा की लक्ष्मी देवी पत्नी प्रदीप निषाद व रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कजाकपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र सुमेश्वर साहनी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित लक्ष्मी नारायण की तहरीर के अनुसार रामगढ़ताल क्षेत्र के लहसड़ी के टोला भागलपुर निवासी तहसीलदार सिंह मुख्य आरोपी है। जबकि रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी आरोपी हैं। लक्ष्मी के अनुसार उनकी जमीन को कूटरचित तरीके से रजिस्ट्री हाेने के बाद तहसीलदार सिंह ने अपने भांजे विनोद कुमार के नाम उसी जमीन का गलत तरीके से अनुबंध कराया और फर्जी चेक के माध्यम से कई रजिस्ट्री कराई है, जिसमें भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed