{"_id":"67196eed0c29d548a40610b4","slug":"gorakhpur-news-winter-schedule-released-flights-will-not-fly-in-the-morning-and-night-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-726017-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर शेड्यूल जारी : सुबह और रात में नहीं उड़ेगी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर शेड्यूल जारी : सुबह और रात में नहीं उड़ेगी फ्लाइट
विज्ञापन
गोरखपुर। इंडिगो और एलायंस एयर ने विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। हवाई अड्डे से विंटर सीजन में सुबह और रात के समय फ्लाइट न तो लैंड कर सकेगी न ही उड़ान भरेगी। नए शेड्यूल में कई फ्लाइट के समय में थोड़ा बहुत बदलाव कंपनी ने किया है। वहीं अकासा एयरलाइंस ने बदलाव के बारे में जानकारी नहीं दी है। विंटर शेडयूल 27 अक्तूबर से 29 मार्च तक मान्य होगा।
कंपनी के शेड्यूल के अनुसार, 27 अक्तूबर से इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन गोरखपुर से 12:25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इसी तरह कंपनी की अन्य फ्लाइट गोरखपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद 14:05 बजे, दिल्ली 16:20 बजे, कोलकाता 17:05 बजे, मुंबई के लिए 17:50 बजे उड़ेगी। एलायंस एयर की फ्लाइट अब प्रतिदिन दिल्ली की उड़ान भरेगी। विंटर शेडयूल के अनुसार कंपनी की फ्लाइट 18:50 बजे गोरखपुर से दिल्ली के लिए जाएगी।