फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When the temperature fell due to rain, the load of the power corporation decreased

Gorakhpur News: नाले हुए ओवरफ्लो...सड़कों पर आया पानी कुछ देर बाद निकला तो मिली राहत

Tue, 29 Jul 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When the temperature fell due to rain, the load of the power corporation decreased
राप्तीनगर और बिलंदपुर में कुछ घरों और दुकानों में पानी घुसा, पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को हुई दिक्कतें
विज्ञापन

धर्मशाला अंडरपास में फंसा बाइक सवार, सड़क किनारे धंसी मिट्टी में फंसे लोग
फोरलेन नाला ऊंचाई पर बनने के कारण नाले का पानी राप्तीनगर में घुसा
गोरखपुर। सावन में पहली बार हुई झमाझम बारिश से शहर के लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। नाले-नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। वहीं, कई मोहल्लों की सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। राप्तीनगर और बिलंदपुर में कुछ घरों और दुकानों में पानी घुस गया। हालांकि कुछ देर बाद ही पानी की निकासी होने से लोगों ने राहत महसूस की। धर्मशाला अंडरपास में पानी भर गया और पुलिसकर्मी के रोकने के बाद भी न मानने वाले कुछ बाइक सवार फंस गए।
धर्मशाला अंडरपास में पानी भरने के बाद वहां एक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था। शाम करीब पांच बजे एक बाइक सवार अंडरपास को पार करने लगा। उसकी बाइक बीच अंडरपास में फंसकर बंद हो गई और कमर तक पानी आ गया। बमुश्किल उसने बाइक सहित अपने को बाहर निकाला। उधर, एक बुजुर्ग महिला भी अंडरपास से जाने लगी। उसके घुटने तक पानी पहुंच गया। लोगों ने चिल्लाकर उसे रोका और वापस लेकर आए।
विज्ञापन

वार्ड 80 राप्तीनगर की पार्षद पूनम सिंह और पूर्व पार्षद छाेटू सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने अपना नाला कॉलोनी से डेढ़ मीटर ऊंचाई पर बनाया है। इस नाले का पानी भी उनकी कॉलोनी में आ रहा है। इससे उनके क्षेत्र में 50 घरों में पानी घुस गया। कहा कि जल निगम उनके क्षेत्र में नाला निर्माण कर रहा है। इस कारण जगह-जगह नाले अधूरे छोड़े गए हैं। पुरानी नालियों को बंद किया गया है। इससे भी जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन इलाकों में ज्यादा हुई परेशानी
बारिश का पानी लगने से सबसे अधिक परेशानी राप्तीनगर फेज एक में बिजली विभाग के टावर के पास, राप्तीनगर, चंद्रगुप्त नगर, डॉक्टर कॉलोनी, राप्तीनगर फेज चार में सेंट्रल बैंक के पास, घोष कंपनी, सुमेर सागर रोड, विजय चौक, जिला अस्पताल के पास, सिविल लाइन्स स्कूल वाली गली, धर्मशाला, विजय चौराहे और विरासत गलियारा में लोगाें को हुई।
-
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, निगरानी के निर्देश
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एचपी स्कूल, सिविल लाइन्स, बेतिहाता, प्रेमचंद्र पार्क, बैंक रोड, विजय चौराहे, गोलघर इन्द्रा बाल विहार का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों से तुरंत पानी की निकासी कराएं। साथ ही बारिश को देखते हुए 24 घंटे मोबाइल को ऑन रखने और निगरानी रखने के निर्देश दिए।

-
अधूरे निर्माण कार्य के कारण नाले की पुलिया में फंसे वाहन
सड़क के किनारे फुटपाथ और नाला निर्माण के दौरान कई जगहों पर खुदाई के बाद मिट्टी को दबाए न जाने से लोग गाड़ियां लेकर फंस गए। राप्तीनगर, पैडलेगंज, विरासत गलियारा, धर्मशाला रोड सहित कई जगह नालों का निर्माण चल रहा है। नालों के निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्थाओं ने नाला बनाने के बाद मिट्टी को वैसे ही भर दिया है। रोड रोलर से उसे दबाया नहीं है। साथ ही रोड क्रास करने वाली कॉलोनी की सड़क को भी सही नहीं किया। इस कारण कई जगह चारपहिया वाहन मिट्टी में फंस गए। राप्तीनगर हाईडिल के पास एक कार आधा घंटे तक फंसी रही। कई लोगों ने मिलकर उसे हटाया। कार मालिक रमेश यादव ने बताया कि जल निगम ने नाला बनाने के बाद कॉलोनी की जोड़ने वाली सड़क को सहीं नहीं किया। खाली मिट्टी डालकर छोड़ दिया। इस कारण कार मिट्टी में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed