{"_id":"68c87c1d09c6a8d1f406eb2f","slug":"gorakhpur-news-when-the-road-became-one-way-cinema-road-became-jam-free-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1071899-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वन-वे हुई सड़क तो जाम मुक्त हुआ सिनेमा रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वन-वे हुई सड़क तो जाम मुक्त हुआ सिनेमा रोड
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने गणेश चौक से विजय चौराहे वाली रोड को किया है वन-वे
गोरखपुर। शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस वन-वे व्यवस्था लागू कर रही है। इसी के तहत गणेश चौक से विजय चौराहे तक जाने वाली सिनेमा रोड को वन-वे घोषित किया गया है। सोमवार को इसका असर दिखा और हमेशा जाम से जूझने वाला यह इलाका सुचारू रूप से चलता रहा।
यातायात पुलिस ने रविवार और सोमवार को इसे ट्रायल के रूप में लागू किया था। रविवार को एनडीए की परीक्षा के चलते इसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया। सोमवार को कड़ाई से इस व्यवस्था का पालन कराया गया। विजय चौक के पास बैरिकेड लगाकर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को डायवर्ट किया गया। केवल दो पहिया वाहन और एंबुलेंस आदि को गणेश चौक की तरफ आने की अनुमति दी गई। गणेश चौक के पास भी बैरिकेड लगाकर भारी वाहनों को रोका गया। इसके अलावा गणेश चौक से विजय चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों को जाने की अनुमति दी गई, जबकि विजय चौक से गणेश चौक की ओर जाने वाले वाहनों को टाउनहाल, कचहरी चौक और अन्य वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया। नतीजतन, सिनेमा रोड पर लंबे समय से लगने वाला जाम खत्म हो गया और लोगों को राहत मिली। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने इस कदम का स्वागत किया।
एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि वन-वे लागू होने के बाद इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही आसान हो गई है। ट्रायल सफल रहने के बाद इसे स्थायी रूप से लागू करने की तैयारी है। वन-वे व्यवस्था लागू होने से न सिर्फ सड़क पर जाम की समस्या कम हुई है, बल्कि पैदल चलने वालों और दुकानदारों को भी सुविधा मिली है।