फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When stopped from meeting CM Yogi, young man climbed mobile tower

Gorakhpur News: सीएम योगी से मिलने से रोका तो मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया युवक

Sun, 27 Oct 2024 03:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When stopped from meeting CM Yogi, young man climbed mobile tower
गोरखपुर। मैनपुरी जिले के करहल कस्बा निवासी नौशाद उर्फ फैदर सीएम योगी से मिलने जाने से रोकने पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। शनिवार सुबह सात बजे सीएम की मौजूदगी में हुई घटना से पुलिस और प्रशासन की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में थाने की पुलिस वहां पहुंची और समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। करीब एक घंटे तक यह तमाशा चलता रहा। नौशाद को पकड़कर मैनपुरी पुलिस को सौंप दिया गया। घटना को लेकर अधिकारियों ने जांच भी बैठा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौशाद सीएम योगी से मिलकर अपनी फरियाद को सुनाना चाह रहा था। अपने साथ एक शिकायती भी पत्र लाया था। इसमें लिखा था कि प्रार्थी नौशाद अली उर्फ अभिषेक मैनपुरी का है। छह साल पहले उसने और पत्नी ने सनातन धर्म अपना लिया। इसके बाद पूर्व धर्म के लोगों ने उसके ऊपर 307 का झूठा केस दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया। वह मैनपुरी में मंदिर में ही रहता है और वहां सेवा-सफाई का काम करता है। कांवड में जल चढ़ाया था। उसने बताया कि पूर्व धर्म के लोगों ने जल भरकर लाए कांवड़ को घर नहीं ले जाने दिया। मंदिर में ही कांवड़ को रखना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed