फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather: Monsoon will remain active throughout the week, heavy rain may occur on 3rd and 4th

मौसम: पूरे सप्ताह सक्रिय रहेगा मानसून, तीन व चार को हो सकती है भारी बारिश

Thu, 31 Jul 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather: Monsoon will remain active throughout the week, heavy rain may occur on 3rd and 4th
तीन दिन में हुई 121 एमएम से अधिक बारिश
विज्ञापन

30 जून से 28 जुलाई के बीच बारिश नहीं होने से परेशान थे लोग
गोरखपुर। पूर्वांचल में सक्रिय मानसून से पूरे सप्ताह बारिश के आसार हैं। तीन दिन में 121 एमएम बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। वहीं तपती गर्मी में भी कमी आई है। अब रविवार-सोमवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
इस बार पूर्वांचल में मानसून तय तारीख पर पहुंचा था लेकिन इसके बाद पछुआ हवा के कमजोर पड़ने से करीब महीने भर तक सूखे जैसे हालात हो गए थे। 30 जून के बाद अगली अच्छी बारिश 28 जुलाई को हुई। सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश और तेज गर्मी से बिजली की खपत 120 प्रतिशत बढ़ गई थी। लोग सूखे की आशंका से चिंतित थे। बीते 27 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मध्य प्रदेश की तरफ खिसका मानसून वापस गोरखपुर लौटा और फिर सावन की हरियाली भी वापस लौटी। बीते तीन दिन में ही 121 एमएम बारिश हो चुकी है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद शनिवार-रविवार दो दिन भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया कि मानसून अब पूर्वांचल में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। ऐसे में पूरे सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस ही रहा, जिससे गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed