फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Water level of Rohin rose by one and a half meter and Rapti by 78 cm in 24 hours.

Gorakhpur News: 24 घंटे में डेढ़ मीटर रोहिन और 78 सेमी बढ़ा राप्ती का जलस्तर

Tue, 20 Aug 2024 04:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Water level of Rohin rose by one and a half meter and Rapti by 78 cm in 24 hours.
गोरखपुर। नेपाल की पहाड़ी पर हुई बारिश का असर जिले में बहने वाली नदियों पर पड़ने लगा है। राप्ती और रोहिन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में रोहिन नदी का जलस्तर जहां 1.48 मीटर बढ़ा है वहीं राप्ती नदी का जलस्तर भी 78 सेमी बढ़ गया है। हालांकि, अभी दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं। वहीं सरयू नदी अयोध्या में खतरे के निशान से नीचे लेकिन, बरहज में खतरे के निशान से ऊपर हो गई है।
विज्ञापन

लगभग दो सप्ताह से बारिश न होने के कारण सभी नदियों का जलस्तर काफी नीचे पहुंच गया था। एक मात्र सरयू नदी थी जो खतरे के निशान से कभी नीचे तो कभी ऊपर हो रही थी। वहीं राप्ती नदी खतरे के निशान से लगभग तीन मीटर नीचे पहुंच गई थी। यही हाल रोहिन नदी का भी है। लेकिन, अब ये दोनों नदियां तेजी से बढ़ रही हैं। सरयू नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 27 सेमी नीचे बह रही है। जबकि यही नदी बरहज में खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर बह रही है। रोहिन नदी खतरे के निशान से 1.21 मीटर नीचे बह रही है। राप्ती नदी खतरे के निशान से 68 सेमी नीचे बह रही है। गोर्रा और कुआनों भी खतरे के निशान से नीचे हैं लेकिन इनका जलस्तर भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed