फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Water level in Saryu is rising, river has risen 55 cm above the red mark

Gorakhpur News: सरयू में बढ़ रहा पानी, लाल निशान से 55 सेमी ऊपर चढ़ी नदी

Thu, 21 Aug 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Water level in Saryu is rising, river has risen 55 cm above the red mark
राप्ती, रोहिन और गोर्रा का जलस्तर लगातार हो रहा कम
विज्ञापन

गोरखपुर। नदियों के जलस्तर के नीचे-ऊपर होने का क्रम जारी है। अब सरयू नदी बरहज में खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर पहुंच गई है। नदी के बढ़ने का क्रम जारी है। दूसरी तरफ अयोध्या में यह नदी खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर बह रही है। दूसरी तरफ जिले में बहने वाली राप्ती सहित अन्य प्रमुख नदियाें का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है।
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, सरयू नदी अयोध्या से लेकर बरहज तक लगातार बढ़ रही है। तीन दिन पूर्व सरयू नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 5 सेमी नीचे आ गई थी। जबकि उसका जलस्तर बरहज में लाल निशान से 20 सेमी ऊपर था। अचानक एक बार फिर सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा है। वह खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ राप्ती नदी का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। बर्डघाट में नदी बुधवार को खतरे के निशान से 2.38 मीटर नीचे थी। इसी प्रकार रोहिन नदी त्रिमुहानी घाट पर 2.90 मीटर और गोर्रा नदी पिड़रा घाट पर लाल निशान से से 2.30 मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सरयू नदी बलिया में जाकर गंगा नदी में मिलती है। गंगा का जलस्तर लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। हालांकि गंगा खतरे के निशान से नीचे है। सरयू में अन्य नदियों का पानी आ रहा है। इसके चलते जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
-विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता-सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed