फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Water entered houses...Ring road cut for evacuation

Gorakhpur News: घरों में घुसा पानी...निकासी के लिए रिंग रोड काटा

Sun, 29 Sep 2024 03:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Water entered houses...Ring road cut for evacuation
गोरखपुर। 48 घंटे झमाझम बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। कई मोहल्लों में घर के अंदर पानी घुस गया। पैड़लेगंज पुलिस चौकी के पास रामगढ़ताल में गिरने वाले नाले का जलप्रवाह अस्थायी बांध और उसमें डाले गए ह्यूम पाइप से बाधित हो रहा था। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने दो जेसीबी लगा कर अस्थायी बांध को कटवा दिया। इससे ताल में गिरने वाले सभी नालों में बारिश के पानी का दबाव कम होने लगा।
विज्ञापन

बिलंदपुर, दाउदपुर, बेतियाहाता, छोटेकाजीपुर, रुस्तमपुर, अलहदादपुर, सिविल लाइन, पैड़लेगंज समेत सिक्सलेन सड़क की दोनों तरफ की कॉलोनियों में जलभराव होने लगा तो पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने क्षेत्र का जाएजा लिया। नगर निगम की टीम गोपलापुर-दाउदपुर रोड पर दो-दो जेसीबी, सफाई कर्मियों के साथ पंप चलाने के साथ सिक्स लेन के नालों में अवरोध को दूर करने में जुटी थी। इस बीच रामगढ़ताल के अस्थायी बांध से बारिश का पानी रुकने का मामला सामने आया तो नगर आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल सफाई निरीक्षक सुनील मणि त्रिपाठी को दो जेसीबी मौके पर भेजकर बांध काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में काटे गए बांध का मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता संजय चौहान, जल निगम नगरीय के अधीक्षण अभियंता रतन सेन सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार, गोरखपुर विकास प्राधिकरण से मुख्य अभियंता किशन और अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ताल में पैड़लेगंज बुद्ध विहार गेट के पास कई छोटे-बड़े नाले गिरते हैं। इन नालों का पानी यहां लगे जल निगम नगरीय के पंप हाउस से पंप कर प्राणी उद्यान के पास लगे जल निगम के एसटीपी तक पंप किया जाता है। जहां ट्रीट करने के बाद नाले में डाला जाता है। वर्तमान में गोरखपुर विकास प्राधिकरण जल निगम पैडलेगंज से स्मार्ट व्हील तक रामगढ़ताल रिंग रोड पर काम चल रहा है। एप्रोच मार्ग में दो ह्यूम पाइप डाली गई ताकि बारिश के दौरान जब नाले में दबाव हो तो पंपिंग स्टेशन से ही नालों से पानी ओवरफ्लो होकर सीधे भी झील में जा सके। आरोप है कि जीडीए ने यहां काम शुरू किया तो उन्होंने एक ह्यूम पाइप हटा दिया। भारी बारिश के दबाव से ह्यूम पाइप से निकासी अवरुद्ध होने लगी। इसकी वजह से नाले ओेवरफ्लो होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed