{"_id":"679e88cbd57dcea7920e3112","slug":"gorakhpur-news-was-selling-country-liquor-in-grocery-shop-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-827386-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किराना की दुकान में बेच रहा था देसी शराब, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किराना की दुकान में बेच रहा था देसी शराब, गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में एक किराना की दुकान में देसी शराब की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दुकान संचालक गोपाल कश्यप को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया।
आरोप है कि पिछले दो महीने से वह देसी शराब बेचने के साथ ही हर टेट्रा पैक (छोटा पैकेट) पर पांच रुपये अधिक वसूल रहा था। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हुमायुंपुर चौराहे के पास किराना दुकान में देसी शराब बेची जा रही है। इस पर आबकारी निरीक्षक मनीष त्यागी और गोरखनाथ थाना पुलिस ने शनिवार सुबह जटेपुर उत्तरी स्थित सती माता मंदिर के पास स्थित गोपाल कश्यप के किराना की दुकान पर छापा मारा। तलाशी लेने पर बंटी-बबली ब्रांड की दो पेटी (कुल 89 टेट्रा पैक) बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।