फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Volvo buses will run from Gorakhpur to Lucknow, Prayagraj, Varanasi and Dehradun

Gorakhpur News: गोरखपुर से लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी व देहरादून के लिए चलेंगी वोल्वो बसें

Wed, 25 Sep 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 25 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Volvo buses will run from Gorakhpur to Lucknow, Prayagraj, Varanasi and Dehradun
गोरखपुर। गोरखपुर से लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और देहरादून के लिए वाेल्वो बसें चलेंगी। इसके साथ ही वाराणसी से काठमांडो के बीच एक बस गोरखपुर होकर चलाई जाएगी। इन बसों को दिसंबर से चलाने की तैयारी है। इसके लिए परिवहन निगम शेड्यूल तैयार कर रहा है। गोरखपुर परिक्षेत्र को 10 वोल्वो बसें मिलीं हैं।
विज्ञापन




गोरखपुर से दूसरे शहरों के लिए अभी वोल्वो की सुविधा नहीं है। परिवहन निगम ने अब विभिन्न रूटों पर वोल्वो बस चलाने की तैयारी की है। ये बसें राप्तीनगर और गोरखपुर डिपो से चलाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, राप्तीनगर डिपो से वाराणसी, काठमांडो व प्रयागराज के लिए और गोरखपुर डिपो से लखनऊ, हरिद्वार और देहरादून के लिए बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा सोनौली डिपो से जयपुर के लिए तीन एसी स्लीपर बस और गोरखपुर डिपो से तीन साधारण स्लीपर बसें भी दिल्ली के लिए चलेंगी।
विज्ञापन




20 एसी जनरथ बसें भी चलाने की तैयारी



गोरखपुर परिक्षेत्र को 20 एसी जनरथ बसें भी मिली हैं। इन बसों को राप्तीनगर डिपो से प्रयागराज, वाराणसी व शक्तिनगर और गोरखपुर डिपो से लखनऊ व मथुरा एवं देवरिया डिपो से कानपुर के लिए चलाने की तैयारी है। जल्द ही बसों की समय सारिणी भी तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



वोल्वो और जनरथ बसें दिसंबर से चलाई जाएंगी। वाराणसी से गोरखपुर होकर काठमांडो बस सेवा भी शुरू होगी। साथ ही लखनऊ, प्रयागराज व वाराणसी लिए भी वोल्वो बस मिलेगी। बसों को चलाने के लिए जल्द ही शेड्यूल तैयार कर लिया जाएगा।



- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed