फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Vigilance can interrogate the suspended chairman today

Gorakhpur News: आज निलंबित चेयरमैन से पूछताछ कर सकती है विजिलेंस

Tue, 17 Dec 2024 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Vigilance can interrogate the suspended chairman today
गोरखपुर। माडर्न रेल कोच फैक्टरी, रायबरेली में फर्जी नियुक्ति की जांच करने आई सेंट्रल विजिलेंस की टीम ने सोमवार को रेलवे भर्ती बोर्ड, गोरखपुर में कार्यरत कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की। करीब छह घंटे तक चली जांच में कर्मचारियों के बयान और दस्तावेजों का बारीकी से मिलान किया। मंगलवार को टीम निलंबित चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी से भी मिलकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद दो गाड़ियों से विजिलेंस टीम के पांच लोग रेलवे भर्ती बोर्ड पहुंचे। इनमें तीन सेंट्रल और दो स्थानीय विजिलेंस टीम के थे। बीते शुक्रवार को स्थानीय विजिलेंस टीम ने भी जांच कर कुछ कागजात एकत्र किए थे, सारे कागजातों को सेंट्रल टीम के लोगों ने ले लिया। रेलवे सूत्रों की मानें तो शाम चार बजे दो कमरों में विजिलेंस की टीम के लोगों ने कुछ कर्मचारियों को दस्तावेज सहित बुलाया और बंद कमरे में उनसे पूछताछ भी की।
विज्ञापन

टीम ने नियुक्ति प्रक्रिया की बारीकी से पड़ताल करने के बाद सारे दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान किसी की भी आवाजाही पर रोक लगी रही। इसके लिए दफ्तर के कुछ कर्मचारी बाहर तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है मामला
माडर्न रेल कोच फैक्टरी, रायबरेली में फिटर पद के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड, गोरखपुर से 26 अप्रैल 2024 को पैनल जारी किया गया था। पैनल में सात अभ्यर्थियाें के नाम थे, जिसमें स्थानीय स्तर से दो नाम बढ़ा दिए गए। ये नाम भर्ती बोर्ड में तैनात दो कर्मचारियों के पुत्रों के थे। उन्होंने न तो फार्म भरा था और न ही परीक्षा ही दी थी। फर्जी डोजियर तैयार कर उनके नाम शामिल कर लिए गए थे और ट्रेनिंग भी करा दी गई। मामला पकड़ में आने पर रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी को रेलवे बोर्ड ने 13 दिसंबर 2024 को निलंबित कर दिया है। अब कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामला पकड़ में आने के बाद दोनों फर्जी नियुक्ति वाले राहुल प्रताप और सौरभ कुमार बर्खास्त बर्खास्त किए जा चुके हैं। उन पर विधिक कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। इसके अतिरिक्त पैनल के अन्य अभ्यर्थियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई न करने को कहा गया है। उनकी जांच की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed