{"_id":"6845e3e819ac89a3ab0fcf77","slug":"gorakhpur-news-vande-bharat-left-for-prayagraj-with-16-coaches-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-964462-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 16 कोच लगाकर प्रयागराज रवाना हुई वंदेभारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 16 कोच लगाकर प्रयागराज रवाना हुई वंदेभारत
विज्ञापन
पहले आठ कोच के साथ चलती थी ट्रेन, कोच बढ़ने पर अब दोगुना यात्री करेंगे सफर
खाली हुई आठ कोच की रेक वाली ट्रेन को गोरखपुर से पटना के बीच चलाने की तैयारी
गोरखपुर। गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज तक जाने वाली (22549/22550) वंदेभारत एक्सप्रेस रविवार को 16 कोच के साथ रवाना हुई। पहले इस ट्रेन में आठ कोच लगते थे, लेकिन अब आठ और कोच बढ़ा दिए गए हैं। नई रेक संरचना में वातानुकूलित चेयरकार के 14 और एक्जीक्यूटिव चेयरकार के दो समेत कुल 16 कोच लगाए गए हैं।
वंदेभारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 6:05 बजे प्लेटफॉर्म दो से रवाना हुई। गोरखपुर से ज्यादातर यात्री अयोध्या के लिए सवार हुए थे। ट्रेन के साथ यात्री सेल्फी ले रहे थे। अपनी मां को ट्रेन में बैठाने आईं कल्पना और भावना ने भी सेल्फी ली। बताया कि मां अयोध्या दर्शन के लिए जा रही हैं।
रेल प्रशासन ने पिछले दिनों गोरखपुर से नौतनवा तक 16 कोच लगे वंदेभारत ट्रेन को 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर ट्रायल किया था। अधिकारियों के परीक्षण में ट्रेन के सभी कोच फिट पाए गए थे। यांत्रिक विभाग ने ट्रायल के बाद नई रेक को फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया और फिट मिलने के बाद परिचालन विभाग ने इसे रविवार से चलाना शुरू किया।
विज्ञापन
अब इस ट्रेन में सीटों की संख्या दोगुनी हो गई है। रेक में कोचों की संख्या बढ़ जाने से अधिक संख्या में यात्री अयोध्या, लखनऊ और प्रयागराज तक की यात्रा कर सकेंगे। स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि रविवार को अपने पूर्व के निर्धारित समय पर 16 कोच की रेक लगाकर वंदेभारत ट्रेन अयोध्या, लखनऊ के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हुई।
अब आठ कोच वाली वंदेभारत की खाली रेक गोरखपुर से पटना के बीच चलाने की तैयारी है। जल्द ही इस ट्रेन की भी घोषणा हो जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से बेतिया, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर होकर पटना तक जाएगी।