फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Uttar Pradesh's excellent performance in throw ball, wins matches in all age groups

Gorakhpur News: थ्रो बॉल में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, सभी आयुवर्ग में जीते मुकाबले

Mon, 22 Sep 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Uttar Pradesh's excellent performance in throw ball, wins matches in all age groups
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय महिला थ्रोबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती ​यूपी
सीआईएससीई की राष्ट्रीय बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 15 राज्यों की टीमें कर रही हैं प्रतिभाग, पहले दिन खेले गए 28 मुकाबले
गोरखपुर। सीआईएससीई की राष्ट्रीय बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में स्टेपिंग स्टोन की मेजबानी में हुआ। उद्घाटन मैच अंडर-19 आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को एकतरफा मुकाबले में 15-04 और 15-02 से हरा दिया। पहले दिन कुल 28 मुकाबले खेले गए। पहले दिन उत्तर प्रदेश की टीमों का दबदबा रहा।
अंडर-14 आयु वर्ग में आंध्र प्रदेश-तेलंगाना की संयुक्त टीम ने नॉर्थ वेस्ट को 15-02, 15-01 से, तमिलनाडु ने केरल को 15-05, 15-03 से, कर्नाटक-गोवा की संयुक्त टीम ने बिहार-झारखंड को 15-04, 15-05 से, केरल ने नॉर्थ वेस्ट को 11-15, 15-11 और 15-10 से, महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 15-07, 15-01 से, उत्तर प्रदेश ने केरल को 15-04, 15-02 से, तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश को 15-01, 15-11 से, उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 15-09, 15-12 से पराजित किया।
विज्ञापन

इसी तरह अंडर-17 में आंध्र प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को सीधे सेटों में 2-0 से, कर्नाटक ने केरल, महराष्ट्र ने बिहार, तमिलनाडु ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश ने बिहार, नॉर्थ वेस्ट ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र ने आंध प्रदेश, कर्नाटक ने तमिलनाडु को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को तमिलनाडु ने केरल, आंध्र प्रदेश ने महाराष्ट्र, कर्नाटक ने बिहार, आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र ने केरल, तमिलनाडु ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने बिहार को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित किया। पश्चिम बंगाल ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में बिहार को 2-1 से हराकर आगे की राह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश खेल कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष विभ्राट कौशिक और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने की। इस अवसर पर स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के संस्थापक राजीव गुप्ता, डेविड शिरिल, प्रधानाचार्य अपनीत गुप्ता, निदेशक जय गुप्ता और राजवंश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed